फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   MP came live on Facebook, knew people's problems, raised the issue of drugs, said- Four railway stations of Lok Sabha constituency will be improved

Sirsa News: फेसबुक पर सांसद आईं लाइव, जन समस्याएं जानीं, नशे का उठाया मुद्दा, बोलीं- लोकसभा क्षेत्र के चार रेलवे स्टेशन का होगा सुधारीकरण

Sun, 12 Mar 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 12 Mar 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
MP came live on Facebook, knew people's problems, raised the issue of drugs, said- Four railway stations of Lok Sabha constituency will be improved
फेसबुक पर लाइव सांसद सुनीता दुग्गल। 
सिरसा। सांसद सुनीता दुग्गल ने रविवार से नया कार्यक्रम शुरू किया। सांसद संवाद कार्यक्रम के तहत सुनीता दुग्गल रविवार सुबह 11 बजे सोशल मीडिया पर लाइव आईं। इस दौरान उन्होंने जहां एक ओर लोकसभा क्षेत्र को लेकर किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया, वहीं दूसरी ओर आगामी दिनों में होने वाले विकास कार्यों की भी जानकारी दी। इस दौरान नशा को खत्म करने के लिए आमजन को साथ देने का आह्वान किया है। सांसद ने हेल्पलाइन नंबर 9609600009 भी जारी किया।
विज्ञापन

लाइव कार्यक्रम के दौरान कमेंट्स में अधिकतर लोगों ने सिरसा, ऐलनाबाद, डबवाली, फतेहाबाद सहित अन्य क्षेत्रों से रेलवे की सुविधाओं को लेकर मांग उठाई। इतना ही नहीं, सिरसा को चंडीगढ़ से रेलवे के माध्यम से जोड़ने की भी मांग उठाई। इस पर सांसद ने बताया कि इस मुद्दे पर पहले ही बातचीत चल रही है। ट्रेन के समय को लेकर मंथन चल रहा है। इसके अलावा सांसद ने बताया कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र के चार रेलवे स्टेशनों के सुधारीकरण और आधुनिकीकरण का भी फैसला हुआ है। इसमें सिरसा, डबवाली, नरवाना और भट्टू स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन

सांसद ने जिला में बढ़ते नशा पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशा से दूर रखने के लिए खेलों की तरफ उनका ध्यान आकर्षण करना चाहिए। इसके लिए गांव स्तर पर खेलों का आयोजन किया जाना जरूरी है। सांसद ने गांव सूरतिया का जिक्र करते हुए कहा कि ये लोकसभा क्षेत्र का आखिरी गांव है और यहां से पंजाब भी नजर आता है। बजट को लेकर भी सांसद ने जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये ट्रॉयल अब नियमित रूप से महीने में एक बार लाइव जुडेंगी
उन्होंने बताया कि दो दिन से वे सिरसा में हैं। इस दौरान शादी समारोह सहित धार्मिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र बहुत बड़ा है। व्यक्तिगत रूप से सभी से मिलना और बातचीत करना संभव नहीं हो पाता। इसलिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि ये ट्राॅयल है और इसके बाद नियमित रूप से महीने में कम से कम एक बार जरूर लाइव जुड़ा करेंगी। लाइव कार्यक्रम के दौरान सांसद ने लोगों के कमेंट्स भी नाम लेकर पढ़े।


सरपंचों की तारीफ, बोली- समस्याएं जरूर बताएं
इस दौरान सांसद सुनीता दुग्गल ने सरपंचों की तारीफ की और कहा कि सरपंचों को आगे आना चाहिए। नए सरपंच युवा हैं और जोशीले भी हैं। उन्होंने बताया कि सरपंचों को अपने गांव की समस्याएं जरूर रखनी चाहिए ताकि उनका समाधान किया जा सके। साथ ही सांसद ने ग्राम दर्शन पोर्टल की भी जानकारी देते हुए कहा कि इसके माध्यम से बता सकते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं है कि कोई प्रतिनिधि ही विकास कार्यों की डिमांड रखें। आमजन भी मांग रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed