{"_id":"601452968ebc3e08c1621562","slug":"movement-farmers-started-traveling-to-delhi-sirsa-news-rtk593006438","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन : किसानों ने दिल्ली कूच किया शुरूMovement: Farmers started traveling to Delhi","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन : किसानों ने दिल्ली कूच किया शुरूMovement: Farmers started traveling to Delhi
विज्ञापन
मोड़ावाली से दिल्ली के लिए रवाना होता किसानों का जत्था।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में किसान आंदोलन के चलते फिर से जिले के किसान जत्थेबंदी दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना होने लगे हैं। शुक्रवार को काफी संख्या में किसान सिरसा से दिल्ली के लिए ट्रैक्टर लेकर रवाना हुए। सिरसा के मोहडी गांव से करीब 60 ट्रैक्टर ट्रॉलियां लेकर किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहीं गांव सहारणी और मल्लेकां से शनिवार को किसान रवाना होंगे। साथ ही पंजाब के गांवों से दिल्ली पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। वहीं किसानों का कहना है कि जब तक आंदोलन को वापस नहीं लिया जाएगा, जब तक वे आंदोलन में डटे रहेंगे।
जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिनों से लगातार भावदीन टोल प्लाजा पर भी किसानों की भीड़ बढ़ रही है। दिनभर गांवों में अनाउंसमेंट कर अधिक से अधिक किसानों को दिल्ली और टोल प्लाजा पर पहुंचने की अपील की जा रही है। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से दोनों टोल प्लाजा पर एक-एक टुकड़ी तैनात की गई है, ताकि टोल प्लाजा पर कोई भी शरारती तत्व किसी तरह की हिंसा न फैला सकें। किसान नेता हरविंद्र सिंह ने कहा कि शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के प्रधान जीपीएस किंगरे, रोडवेज यूनियन, अग्निशमन यूनियन ने धरने पर आकर किसानों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि टोल से होकर दिल्ली जाने का क्रम शुरू हो गया है। शनिवार को भावदीन टोल प्लाजा व खुईयां मलकाना टोल प्लाजा पर किसान पूरा दिन उपवास रखेंगे। लंगर बंद किया जाएगा। साथ ही शनिवार को शहर में किसान नेता मौन मार्च निकालेंगे। यह मार्च शहीद भगत सिंह स्टेडियम से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होकर निकलेगा।
नेट बंद होने से किसान भी हुए सतर्क
हरियाणा सरकार की ओर से नेट बंद करने के बाद अब किसान अधिक सतर्क हो चुके हैं। किसान लगातार दिल्ली और टोल प्लाजा पर एक-दूसरे से संपर्क साधे हुए हैं, ताकि प्रशासन की ओर से टोल पर किसानों को हटाने के लिए कोई कदम न उठाया जाए। किसान रात के समय भी भावदीन और खुईयां मलकाना टोल प्लाजा पर धरना जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
राकेश टिकैत के समर्थन में आए अरनियांवाली के लोग
किसान आंदोलन को लेकर अरनियांवाली गांव में शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए प्रण लिया कि जब तक कानून वापस नहीं होंगे, तब तक अरनियांवाली से सभी साथी दिल्ली डटे रहेंगे। खास बात यह भी रही कि इस दौरान गांव से किसानों का एक जत्था दिल्ली की ओर रवाना हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार बल प्रयोग करके किसानों को वहां से हटाने का प्रयास कर रही है।
रानियां से दिल्ली के लिए सैकड़ों ट्रैक्टर होंगे रवाना
किसान आंदोलन को मजबूर करने के लिए रानियां के जीवननगर मार्ग स्थित नामधारी गुरुद्वारा में किसानों ने बैठक कर दिल्ली रवाना होने को निर्णय लिया। रानियां से सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ किसान रवाना होंगे। बैठक में किसान नेता हैप्पी रानियां, राकेश मलिक, जिंदा नानूआना, कीरत संगतपुरा, गुरनाम सिंह झब्बर, राकेश दहिया ने बताया कि भारत देश का किसान तिरंगे का सम्मान करता है सरकार की सोची समझी रणनीति द्वारा किसान आंदोलन को खत्म करने का काम किया जा रहा है।
दिल्ली में जो हुआ, उसके पीछे भाजपा का हाथ : होशियारी लाल
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसक घटनाओं के लिए भारजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा ने कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की। शर्मा ने कहा कि भाजपा अब ओछी हरकतों पर उतर आई है और आंदोलन को बदनाम करने में लग गई है। हर हाल में किसानों की जीत होगी और ये कृषि कानून रद्द होंगे।
गद्दारी किसान नहीं, सरकार कर रही है : मोनू शर्मा
आम आदमी पार्टी के पश्चिमी हरियाणा प्रभारी मोनू शर्मा ने किसान नेता राकेश टिकैत के साथ हुए घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कही 26 जनवरी के घटनाक्रम के बाद से देश में माहौल बदलने लगा था। सरकार ने झूठी अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह कर आंदोलन को कमजोर करने का काम किया, लेकिन वीरवार को किसान नेता राकेश टिकैत की आंखों से निकले आंसुओं ने एकाएक आंदोलन का रुख मोड़ दिया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को जो कुछ हुआ, उसकी बारीकि से जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
कोट्स
किसानों का आंदोलन शांतिपूर्वक तरीके से जारी है। इसके लिए एनएचएआई से ही कंपनी बातचीत करती है। जिसके पश्चात अधिकारियों से बातचीत होती है। अभी तक टोल पर्ची मुक्त ही। किसानों के साथ सहमति होने के बाद ही इसे खोला जा सकता है।
-अजय कुमार, मैनेजर, भावदीन टोल प्लाजा सिरसा।

भावदीन टोल प्लाजा पर जुटे किसान।- फोटो : Sirsa