{"_id":"6436f4e4468d836f60016295","slug":"mounted-squad-pcr-and-bike-riders-deployed-in-grain-market-for-security-in-crop-season-sirsa-news-c-21-1-104634-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फसली सीजन में सुरक्षा को लेकर अनाज मंडी में घुड़सवार दस्ते, पीसीआर और बाइक राइडर किए तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फसली सीजन में सुरक्षा को लेकर अनाज मंडी में घुड़सवार दस्ते, पीसीआर और बाइक राइडर किए तैनात
Wed, 12 Apr 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में तैनात घुड़सवार व अन्य पुलिस कर्मी गश्त करते।
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अनाज मंडी में गेहूं व सरसों की आवक बढ़ने के साथ ही अब पुलिस ने सुरक्षा को लेकर कमान संभाल ली है। मंडियों में गश्त करने के लिए यहां पर घुड़सवार दस्ते, पीसीआर तथा मोटरसाइकिल राइडर को तैनात किया गया है। वहीं मंडी के आढ़तियों को भी पुलिस के नंबर पर सूचना देने व संदिग्धों की जानकारी देने के लिए जागरूक किया गया है।
जिला पुलिस के सुरक्षा शाखा प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे फसली सीजन के दौरान उनके क्षेत्र में आने वाली सभी मंडियों में पूरी सख्ती व सावधानी बरतें ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना या वारदात की पुनरावृत्ति न होने पाए। उन्होंने बताया कि जिले की सभी अनाज मंडियों में अतिरिक्त सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक अनाज मंडी के आसपास घुड़सवार दस्ते, पीसीआर, डायल 112 तथा मोटरसाइकिल राइडर गश्त करेंगे तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे। जिला के सुरक्षा शाखा प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने -अपने क्षेत्र की अनाज मंडियों में जाकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लें और समय-समय पर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करें।
-- -- -- -
आढ़तियों व व्यापारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा कड़ी करने के दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा ने सभी थाना प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में स्थित अनाज मंडियों में जाकर व्यापारियों के साथ बैठक करें तथा उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से पूरी सावधानी बरतने को कहें ताकि किसी वारदात की पुनरावृत्ति ना होने पाए। सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अपने अपने क्षेत्र के अनाज मंडियों के व्यापारियों के साथ एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाए ताकि आवश्यक सूचनाएं आदान-प्रदान की जाए और अगर किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।