फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   More than Rs 10 thousand crore GST and VAT evasion case: High Court grants regular bail to main accused Padma Bansal in 7 cases

10 हजार करोड़ से अधिक जीएसटी और वेट चोरी का मामला : मुख्य आरोपी पद्म बंसल को हाईकोर्ट ने दी 7 केसों में नियमित जमानत

Fri, 29 Mar 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 29 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
More than Rs 10 thousand crore GST and VAT evasion case: High Court grants regular bail to main accused Padma Bansal in 7 cases
सिरसा। 10 हजार करोड़ से अधिक जीएसटी और वेट चोरी के मामले में मुख्य आरोपी पद्म बंसल को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने पद्म बंसल को एक साथ 7 केसों में जमानत दी है। जिन केसों में आरोपी को जमानत मिली है वे वर्ष 2016 में शहर थाना सिरसा में दर्ज हुए थे।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता पद्म बंसल के वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि पुलिस तमाम केसों में जांच पूरी कर चुकी है और कोर्ट में चालान भी पेश किया जा चुका है। सिटी थाने में जुलाई 2016 में दर्ज हुई एफआईआर 544 में पुलिस ने आईपीसी की धारा 409 और 120बी बाद में जोड़ी। इस एफआईआर में रद्दीकरण याचिका हाईकोर्ट में पहले ही लगाई जा चुकी है। वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि केसों में जांच पूरी होने के बाद ही याचिकाकर्ता को बेवजह कारावास भुगतना पड़ा है। उक्त मामले की सुनवाई में ट्रायल कोर्ट में काफी समय लग सकता है।
विज्ञापन

तमाम दलील सुनने के बाद हाईकोर्ट जस्टिस पंकज जैन ने कहा कि याचिकाकर्ता को अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा। इसके अलावा याचिकाकर्ता जमानत की हर शर्त का पालन करेगा और मोबाइल फोन नंबर बदलने की सूचना जांच एजेंसी को देगा। बता दें कि पुलिस ने आरोपी पद्म बंसल को 13 अक्तूबर 2023 को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। बता दें कि आरोपी पद्म बंसल के पुत्र अमित बंसल को भी हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने किया था 14 सदस्यों की एसआईटी कमेटी का गठन



बता दें कि फर्जी फर्म मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने वर्ष 2014 में अपनी जांच रिपोर्ट जस्टिस प्रीतमपाल के सामने पेश की थी। सरकार द्वारा मामले की जांच करने के लिए 14 सदस्यों की एसआईटी कमेटी का गठन किया गया था। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार इस घोटाले के तार दिल्ली, गुजरात समेत अन्य राज्यों में भी फैले हुए थे। रिपोर्ट कहती है कि अकेले केवल सिरसा जिले से ही वेट घोटाला करीब 300 करोड़ रुपये का था। एसआईटी ने इस मामले में मुख्य आरोपी महेश बंसल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद एसआईटी ने आरोपी रमेश अरोड़ा, महेश बंसल व पद्म बंसल यानी एमआरपी के नाम से मशहूर तिकड़ी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

अभी भी कई व्यापारी हैं रडार पर



बता दें कि इस मामले में अब तक करीब 20 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। सेवानिवृत्त डीटीसी जीसी चौधरी, अशोक सुखीजा सहित अमित बंसल, कपिल, आशा रानी व महेश, रमेश, पद्म बंसल को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस केस में जांच अभी जारी है। नकली फर्मों के सहारे धोखाधड़ी करने वाले व सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले काफी व्यापारी अभी भी पुलिस के रडार पर हैं।

2015 में लोकायुक्त को पेश की थी रिपोर्ट



पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक इन मामलों में सिरसा, कैथल, बहादुरगढ़, गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत आदि 10 जिलों में वेट रिफंड तथा व्यापारियों को गलत लाभ देकर टैक्स की चोरी कराने में अनेक अधिकारी व व्यापारियों को जांच के दौरान दोषी पाया था। एसआईटी ने जांच उपरांत अपनी रिपोर्ट में वेट रिफंड में 10,618 करोड़ के घोटाले के बारे में रिपोर्ट 14 जनवरी 2015 में लोकायुक्त हरियाणा सरकार को पेश की थी।


जांच में सिरसा में 60 फर्में पाई गई फर्जी



फर्जी तरीके से वेट रिफंड मामले में अकेले सिरसा में 34 मुकदमे विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किए गए हैं। इनमें 16 केस 2016 में दर्ज किए गए थे व 18 केस 2020 में दर्ज किए गए। फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी मामले में सिरसा में जांच के दौरान अब तक 60 फर्में फर्जी पाई गई हैं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार पद्म बंसल द्वारा अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर जो फर्म बनाई थी, इनमें रोहित ट्रेडिंग कंपनी सिरसा, बालाजी ट्रेडिंग कंपनी, भारत ट्रेडिंग कंपनी, गंगाराम ट्रेडिंग कंपनी, विजय ट्रेडिंग कंपनी, तिरुपति ट्रेडर्स, फर्म हजारी लाल श्याम सुंदर ट्रेडिंग कंपनी, रजत ट्रेडर्स, जगदंबा ट्रेडिंग कंपनी, आरके ट्रेडिंग कंपनी, पारस ट्रेडिंग कंपनी, संजय सेल्स एजेंसी सहित 21 फर्मों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed