फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   More than 25 complaints were received in the night stay program

Sirsa News: रात्रि ठहराव कार्यक्रम में 25 से ज्यादा शिकायतें आईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
More than 25 complaints were received in the night stay program
रात्रि ठहराव के दौरान के जनता की समस्या सुनते हुए। 
रसा। जिले के गांव अली मोहम्मद में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर समाधान के निर्देश दिए गए। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में 25 से ज्यादा शिकायतें आईं।
विज्ञापन


वहीं विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याओं के मौके पर समाधान का प्रयास किया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त व अन्य गणमान्य ने एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं, अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने स्कूल में स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन




रात्रि ठहराव के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन की ओर से रात्रि ठहराव और समाधान शिविर जैसे आयोजन से आमजन की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की शिकायत हो, आमजन एक ही स्थान पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आयुष विभाग, बिजली निगम, परिवार पहचान पत्र, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, श्रम विभाग, खंड विकास एवं पंचायत सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर सरपंच गुगन राम, आत्मा राम, डीएफएससी मुकेश कुमार, एक्सईएन पंचायती राज गौरव भारद्वाज, तहसीलदार शुभम शर्मा आदि अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed