{"_id":"577804aa4f1c1b797179c079","slug":"monsoon-monsoon-in-sirsa-mansoon-rain-weather-raini-day-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून की पहली बारिश में भीगा सिरसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून की पहली बारिश में भीगा सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
बारिश्ा
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार सुबह मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम सुहाना हो गया। करीब दस बजे बरसात शुरू हुई तो लोगों के चेहरे खिल उठे। कई दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली। इसके बाद दिन भर ठंडी हवा चलती रही। लोगों ने गर्मागर्म पकौड़ों और जलेबी का आनंद लिया। दुकानों पर भीड़ लग गई। बरसात से शहर में कई जगह पर हलका जलभराव हुआ। जिले में रोड़ी क्षेत्र में दस एमएम बारिश रिकौर्ड की गई। फसलों के लिए इस बारिश को संजीवनी माना जा रहा है।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कई जगह बारिश हुई पर सिरसा अछूता ही रहा। लोगों को बरसात का काफी दिनों से इंतजार था। शनिवार को जब मानसून ने दस्तक दी तो जिले में कई स्थानों पर मौसम सुहाना हो गया जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन थेड़ी से ही बारिश से शहर में जगह-जगह पर पानी भर गया। बरसात थमने के बाद भी बादल छाये रहे जिस कारण दिन भर ठंडी हवा चलती रही।
विज्ञापन
मौसम के जानकारों के अनुसार आने वाले दो दिनों में भी बरसात के आसार बने हुए हैं। आज रोड़ी में 10 एमएम और गोलेवाला में पांच एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई शेष जिले में भी बरसात हुई है। इससे पूर्व बीती रात को जिले के कई क्षेत्रों में आंधी भी चली। बरसात से उमस भरे मौसम से एक बार छुटकारा मिल गया है। बता दें कि सिरसा में इस सीजन में अब तक बरसात नहीं हुई थी।
विज्ञापन
प्रदेश में प्री मानसून की बरसात कई स्थानों पर हुई थी पर सिरसा हर बार वंचित ही रहा। हालांकि आज भी बरसात अधिक नहीं हुई पर जिले भर में बरसात बताई जा रही है। रोड़ी क्षेत्र के गांव देसूजोधा व आसपास के गांवों में मेघा आधे घंटे तक जमकर बरसे। इसी प्रकार डिंग मंडी व आसपास के गांवों में करीब 25 मिनट तक बरसात हुई। रानियां क्षेत्र में 20 से 25 मिनट तक हुई बरसात जारी रही। नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में सीजन की पहली बरसात हुई जिससे लोगों के चेहरे खिल उठे। ऐलनाबाद व डबवाली क्षेत्र के गांवों में बूंदाबांदी हुई। इसी प्रकार जिले भर में आज बरसात का शुभारंभ हो गया। लोगों को मानसून की बरसात की आस बंधी है।
भले ही बरसात कम हुई है पर इसके फायदे बहुत हुए हैं। किसानों को कहना है कि फसलें खराब हो रही थी पर इस बरसात से फसलें लहलाने लगी हैं। धान की फसल के लिए पानी व बिजली की बचत भी होगी। ग्वार की फसल को बरसात से घी का काम हुआ है। अब फसलें झुलसेंगी नहीं। लोगों का मानना है कि मानसून ने दस्तक दे दी है अब ज्यादा बरसात होने में भी समय नहीं लगेगा। राजस्थान और पंजाब सीमा से सटे क्षेत्र में भी अच्छी बरसात बताई जा रही है। जिले के पूर्वी क्षेत्र से सुबह बरसात का गणेश हुआ था। पहली बरसात से ही प्रशासन की तैयारियों की पोल खुल गई। सड़कों व गलियों में पानी भर जाने से जल निकासी के प्रबंधों की हवा निकल गई। आने वाले दिनों में यह स्थिति गंभीर होगी जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।