फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mohit from village Khairekan becomes rising star of handball

Sirsa News: गांव खैरेकां का मोहित बना हैंडबाल का उभरता सितारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Mohit from village Khairekan becomes rising star of handball
सिरसा।​खिलाड़ी मोहित
सिरसा। गांव खैरेकां का खिलाड़ी मोहित कुमार हैंडबाल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। कम उम्र में ही जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर मोहित ने न केवल अपने गांव बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। अब उसका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतना है।
विज्ञापन


मोहित कुमार ने वर्ष 2018 में हैंडबाल खेलना शुरू किया था। मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर उसने बहुत ही कम समय में खेल में उल्लेखनीय प्रगति की। वर्तमान में मोहित की उम्र मात्र साढ़े 16 वर्ष है। मोहित ने जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


इसके बाद उसने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जहां उसने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक और दो रजत पदक अपने नाम किए। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इन उपलब्धियों ने मोहित को एक उभरते हुए खिलाड़ी के रूप में पहचान दिलाई। इसके साथ ही राज्य स्तर पर भी उसने स्वर्ण पदक जीतकर अपने जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

साईं लुधियाना में हुआ चयन



दिसंबर 2025 में मोहित कुमार का चयन स्पोर्ट्स कोटे के तहत लुधियाना स्थित साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) सेंटर में हुआ। वर्तमान में वह वहीं रहकर अपनी खेल प्रतिभा को और निखार रहा है। अनुभवी कोचों की देखरेख में हैंडबाल का उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। साई में चयन होना मोहित के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे उसके अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के रास्ते और मजबूत हुए हैं।



------------

फिटनेस, तकनीक और मानसिक मजबूती पर दे रहा ध्यान



मोहित का सपना है कि वह आने वाले समय में भारतीय हैंडबाल टीम का हिस्सा बने और देश के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते। इसके लिए वह दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहा है। अभ्यास के साथ-साथ वह अपनी फिटनेस, तकनीक और मानसिक मजबूती पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। मोहित सुबह व शाम दो समय अभ्यास करते है। खेल के साथ-साथ मोहित का एक और बड़ा सपना है। वह भविष्य में भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहता है। मोहित कुमार ने बताया कि इस सफलता में उसके माता-पिता, कोच का योगदान है। जिन्होंने हर कदम पर उसका हौसला बढ़ाया।


------------

मोहित गांव खैरेकां के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है। मोहित बहुत ही मेहनती खिलाड़ी है, वो गांव के ही खेल मैदान में अभ्यास करने के लिए आता रहा है। --- संदीप भाटिया, कोच हैंडबाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article