{"_id":"677043b2845a25bef308b4bb","slug":"models-of-two-students-of-sirsa-displayed-in-national-childrens-science-exhibition-sirsa-news-c-128-1-sir1002-130658-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिरसा के दो विद्यार्थियों के मॉडल राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रदर्शित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिरसा के दो विद्यार्थियों के मॉडल राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रदर्शित
Sun, 29 Dec 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रदर्शनी का भ्रमण करते हुए सिरसा के विद्यार्थी व उनके सा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। प्रदेश के विद्यार्थियों का रुझान विज्ञान विषय के प्रति बढ़ाने के लिए सोनीपत में 26 से 31 दिसंबर तक पांच दिवसीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर से चयनित मॉडल विद्यार्थी प्रदर्शित कर रहे हैं। राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रदर्शनी का भ्रमण करवाया जा रहा है। सिरसा जिले से राजकीय विद्यालयों के दो मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं जो प्रदेशस्तर से चयनित होकर राष्ट्रस्तर तक पहुंचे हैं।
राज्य सरकार की मेजबानी में यह प्रदर्शनी सोनीपत के खेल विश्वविद्यालय, राई में आयोजित की जा रही है। इस प्रदर्शनी में सिरसा जिले से दो मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें एक मॉडल आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झिड़ी, खंड बड़ागुढा और दूसरा मॉडल राजकीय मिडिल विद्यालय तरकांवाली खंड चोपटा से है जबकि हरियाणा से सिर्फ चार मॉडल ही राष्ट्रीय प्रदर्शनी में लगे रहे हैं। ये दोनों मॉडल पहले स्कूल स्तर, फिर खंड स्तर पर, उसके बाद जिलास्तर पर फिर प्रदेशस्तर के लिए चयनित हुए। प्रदेशस्तर के बाद राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए इन मॉडलों का चयन किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
विद्यार्थियों को करवाया जा रहा प्रदर्शनी का भ्रमण
जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि जिले के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रदर्शनी का भ्रमण करवाया जा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से रोजाना प्रदर्शनी के लिए बसें भेजी जा रहीं हैं। जिले से 194 विद्यार्थी और 11 शिक्षक इसका भ्रमण कर चुके हैं। रविवार को भी प्रदर्शनी भ्रमण के लिए जिले से चार बसें रवाना होंगी। इस भ्रमण में कक्षा नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इस प्रकार है पहला मॉडल
जिले के शहीद कृष्ण कुमार राजकीय माध्यमिक विद्यालय तरकांवाली के कक्षा आठवीं के छात्र आदित्य शर्मा अपना मॉडल प्रदर्शित कर रहे हैं। इसका विषय - भविष्य का परिवहन है। अपनी बुआ के घर जाते समय उन्हें यह मॉडल बनाने की प्रेरणा मिली। तब उन्होंने देखा कि जाम में एक एंबुलेंस फंसी थी। लोग उसको रास्ता देने की कोशिश कर रहे थे लेकिन रास्ता न मिलने के कारण उस मरीज की मौत हो गई। इसे देख आदित्य का मन बहुत विचलित हुआ और वह इस समस्या का समाधान सोचने लगे। तभी उनके मन में जाम से प्रभावित हुए बिना चलने वाला वाहन बनाने का विचार आया। यह वाहन सड़क के डिवाइडर पर चल सकता है। इस मॉडल को उन्होंने अपने विज्ञान अध्यापक मोहिंद्र पाल की सहायता से बनाया है। इसे बनाने में उन्हें आठ दिन लगे। इसमें उन्होंने कार्डबोर्ड, पीवीसी पाइप और सिरिंज इत्यादि का प्रयोग किया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इस प्रकार है दूसरा मॉडल
दूसरा मॉडल आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झिड़ी की आठवीं कक्षा की छात्रा हरप्रीत कौर का चयनित हुआ है। उन्होंने स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम का मॉडल बनाया है। हरप्रीत ने बताया कि आए दिन हो रहे हादसों को देखते हुए उन्हें ये मॉडल बनाने का विचार आया। इस मॉडल स्कूल बस सुरक्षा संबंधी है। इस मॉडल के मुताबिक इसमें बच्चों के चढ़ने और सिग्नल पर ग्रीन लाइट जलने तक बस नहीं चलेगी। इससे छात्र के उतरने पर ही बस चलेगी। कई बार बसों के किनारे से वाहन गुजर जाते हैं। इन्हें रोकने के लिए इस बस में सेंसर का प्रयोग किया गया है। हरप्रीत ने ये मॉडल अपने अध्यापक कमल किशोर की मदद से बनाया है।
-- -- वर्जन -- --
हरियाणा को 27 साल के बाद 51वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी की मेजबानी मिली है। इसमें जिले के दो विद्यार्थी स्वनिर्मित मॉडल प्रदर्शित कर रहे हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी रोजाना इस प्रदर्शनी को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। - हरीश कुमार, नोडल अधिकारी, एनएमएमएस, सिरसा।