फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Model of Hardit Sharma of village Alikan selected for national level

Sirsa News: गांव अलीकां के हार्दित शर्मा का मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Model of Hardit Sharma of village Alikan selected for national level
अलीकां के हार्दित शर्मा  मॉड्यूल बनाकर दिखाते हुए। संवाद
सिरसा। इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत 28 अगस्त 2025 को राज्यस्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया था। इसमें समस्त हरियाणा से आठ विद्यार्थियों के आइडिया राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए हैं। इसमें सिरसा जिले से एनएम काॅन्वेंट पब्लिक स्कूल अलीकां के विद्यार्थी हार्दित शर्मा के मॉडल बहुउद्देशीय तंदूर एक स्मार्ट और कुशल खाना पकाने का समाधान का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है।
विज्ञापन


यह मॉडल पारंपरिक भारतीय तंदूरी खाना पकाने को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने के विचार पर आधारित है। यह दर्शाता है कि कैसे एक ही उपकरण ऊर्जा और जगह बचाते हुए ग्रिलिंग, बेकिंग, रोस्टिंग और टोस्टिंग, जैसे कई खाना पकाने के कार्य कर सकता है।
विज्ञापन




ऊष्मा स्थानांतरण के सिद्धांत पर काम करता है मॉडल

हार्दित शर्मा ने बताया है कि यह मॉडल ऊष्मा स्थानांतरण के सिद्धांत पर काम करता है, मुख्यत: चालन, संवहन और विकिरण। तंदूर लकड़ी या चारकोल का उपयोग करके उच्च ताप उत्पन्न करता है। इससे भोजन सभी तरफ से समान रूप से पकता है। मॉडल का बाहरी भाग मोटी इंसुलेटेड शीट से बना है, जो इसकी गर्मी को बरकरार रखता है और बेलनाकार आकार इसकी गर्मी को समान रूप से वितरित करने में मदद करता है। यहां एक फायर बॉक्स है, जहां हम लकड़ी व कोयला आदि डाल सकते हैं और नीचे राख इकट्ठा करने के लिए राखदान है। इसके ऊपरी ढक्कन पर चिकनी मिट्टी की एक परत लगाई है। इससे चपाती को चिपका सकते हैं और पकने तक ढक्कन बंद कर सकते हैं। इससे हाथ जलने से भी बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तंदूर में एलपीजी गैस कुकिंग विकल्प भी दिया

इसके अलावा इस तंदूर में एलपीजी गैस कुकिंग विकल्प भी दिया गया है, जिससे आप एलपीजी से भी खाना बना सकते हैं और अगर एलपीजी उपलब्ध न हो तो इस तंदूर का उपयोग लकड़ी या कोयले से भी कर सकते हैं। इस पर भूनना, उबालना, पकाना, ग्रिलिंग,, बेकिंग आदि भी कर सकते हैं। इसकी अतिरिक्त गर्मी बर्बाद न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए इसमें एक पानी की टंकी लगाई है, जो इसकी अतिरिक्त गर्मी से पानी गर्म करने में मदद करेगी

प्रदूषण को रोकने के लिए ऊनी जाली लगाई

किसी भी प्रकार के प्रदूषण को रोकने के लिए इस तंदूर के ऊपरी सिरे पर एक लोहे की ऊनी जाली लगाई है। यह जाली धुएं में मौजूद कार्बन कणों को फंसा लेती है। इससे लकड़ी या कोयले के जलने से होने वाला प्रदूषण काफी कम हो जाता है। इसके अलावा लोहे की ऊनी जाली पर जमा कार्बन का उपयोग कार्बन-आधारित उत्पाद बनाने के लिए किया जा सकता है। इस प्रकार यह तंदूर न केवल बहुउद्देशीय है, बल्कि पर्यावरण-अनुकूल और ऊर्जा-बचत वाला भी है, जो इसे एक स्मार्ट और टिकाऊ खाना पकाने का समाधान बनाता है।


-------------

जिले के लिए यह गर्व की बात है कि हार्दित शर्मा का प्रोजेक्ट इंस्पायर अवाॅर्ड मानक के तहत राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ है। हार्दित शर्मा, मार्गदर्शक शिक्षक एवं समस्त विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई। --- डाॅ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article