फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mobile recovered from bathroom pipe in jail

जेल में बाथरूम की पाइप से बरामद हुआ मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mobile recovered from bathroom pipe in jail
सिरसा। जिला जेल की बैरक नंबर 11 में बाथरूम की पाइप में तलाशी के दौरान एक मोबाइल व दो सिम पुलिस के हाथ लगे हैं। जेल प्रशासन की ओर से इस मामले की शिकायत सिविल थाना पुलिस की हुड्डा चौकी में दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक मोहनलाल ने बताया कि 26 जून को जेल में तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान जेल की बैरक नंबर 11 में बाथरूम की पाइप में एक छोटा मोबाइल बरामद हुआ, जिसमें दो सिम भी मिले हैं। पुलिस पूछताछ में बंदी बृजलाल व विक्रम ने बताया कि बरामद फोन को हवालाती विक्रम भांभू, गुरदास तथा राजेंद्र इस्तेमाल करते हैं। पुलिस ने विक्रम से से पूछताछ की, तो उसने सिम की बरामदगी भी करवाई। इससे पहले भी जिला जेल में मोबाइल व सिम बरामद हो चुकी है, जो कि जेल प्रशासन की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर रही हैं। मोबाइल व दो सिम बरामद होने के बाद अब पुलिस की ओर से इसकी कॉल डिटेल भी खंगाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed