{"_id":"65ba76d89f283f80ea0c669a","slug":"mnrega-dispute-due-to-lack-of-hearing-one-party-surrounded-the-police-station-sirsa-news-c-128-1-sir1002-114387-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा विवाद : सुनवाई न होने के चलते एक पक्ष ने थाने का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा विवाद : सुनवाई न होने के चलते एक पक्ष ने थाने का किया घेराव
विज्ञापन
ऐलनाबाद थाने के बाहर धरना लगाकर बैठे लोग।
ऐलनाबाद। गांव खारी सुरेरां में दो पक्षों में हुए आपसी विवाद को लेकर बुधवार को एक पक्ष ने सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया। देर शाम तक थाने के समक्ष बैठे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा हैं। लोगों ने कहा कि उनके द्वारा दी हुई शिकायत पर राजनीतिक दबाव के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
बता दें कि मनरेगा मजदूरों के दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें एक पक्ष से पंच सुरेश कुमार पुत्र बलवंत ने बताया कि वह मनरेगा के तहत कार्य करता है। उसने 29 जनवरी को स्थानीय थाने में गांव के ही सरपंच व उसके भाई पर मारपीट करने की शिकायत दी थी। सुरेश कुमार ने बताया कि उसने मनरेगा के तहत हो रहे कार्य में भ्रष्टाचार को लेकर आरटीआई से जानकारी मांगी थी। जिसके चलते सरपंच व उसके भाई ने उसे कोई जानकारी नहीं दी। जब वह आयोग में चंडीगढ़ गया तो रंजिशन उसके साथ मारपीट की गई।
वहीं दूसरे पक्ष से मनरेगा में कार्यरत शीला देवी, बबलू, पन्नालाल साहू, दीनदयाल कालवा, सुभाष कुमार व राजेंद्र ने अपनी शिकायत में सुरेश कुमार पर महिला मजदूरों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में थाना में शिकायत दी है मगर उनकी शिकायत पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस कारण वे बुधवार को थाने का घेराव करने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने बताया कि जब थाने में हमने अपना पक्ष रखा तो पुलिसकर्मी के पास आए फोन कॉल के कारण उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके रोषस्वरूप उन्होंने थाना परिसर में ही नारेबाजी करते हुए रोष जताया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -दोनों पक्षों में मनरेगा में कोई झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों की दरखास्त थाना में आई हुई है। दोनों तरफ के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। कानून अनुसार जो कार्रवाई बनेगी, वह अमल में लाई जाएगी।
-सुभाष चंद्र, आईओ, ऐलनाबाद, थाना।