फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   MLA Sihag took a jibe at JJP - those who used to say that our key will open the lock in Rajasthan, the public sent them home

Sirsa News: विधायक सिहाग का जजपा पर तंज बोले- जो कहते थे राजस्थान में हमारी चाबी ताला खोलेगी, जनता ने उन्हें घर भेजा

Wed, 13 Dec 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 13 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
MLA Sihag took a jibe at JJP - those who used to say that our key will open the lock in Rajasthan, the public sent them home
ओढां। डबवाली के विधायक अमित सिहाग व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह ने बुधवार को गांव ओढां में विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत बनाए गए जिम हॉल व वॉलीबाल एवं बास्केटबाल ग्राउंड का शिलान्यास किया। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि उन्हें खेल सामग्री भी मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन

विधायक व काग्रेस नेता ने किसान-मजदूर जन आक्रोश रैली का न्योता देने के लिए गांव ओढां, नुहियांवाली, घुंकावाली, सालमखेड़ा व मलिकपुरा आदि गांवों का दौरा किया। विधायक अमित सिहाग ने जजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग ये कहते थे कि राजस्थान में सत्ता का ताला उनकी चाबी खोलेगी उन्हें जनता ने नकार कर घर भेज दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर विफल होकर रह गई है। न तो किसानों को उनकी फसलों का भाव मिल रहा, न ही खाद और न ही नहरों में पानी। किसान व मजदूर वर्ग सरकार से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों व किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सिरसा आ रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. केवी सिंह ने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में आगामी सरकार कांग्रेस की होगी। सरकार बनते ही पहली कलम से फैमिली आईडी का झंझट खत्म करेंगे। इसके अलावा सरकार ने जो मेरी फसल-मेरा ब्यौरा सहित अन्य कई कानून बनाए हैं उन्हें खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जजपा वाले कहते थे कि भाजपा को कभी स्पोर्ट नहीं करेंगे, लेकिन नतीजा सबके सामने हैं। उन्होंने इनेलो का वजूद न होने की बात कही तो आम आदमी पार्टी पर कहा कि अरविंद केजरीवाल लोगों को गुमराह कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने में लगे हुए हैं। इस अवसर पर ओढां के सरपंच संदीप सिंह, पूर्व सरपंच दर्शन सिंह मलकाना, पूर्व सरपंच मंगत हस्सू, रामस्वरूप गोदारा, गोबिंद सिंह बग्गा, सुखपाल सिंह नंबरदार, हरदीप सिंह महराजका, हीरा सिंह व सुखदेव सिंह कुंडर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 28

संवाद न्यूज एजेंसी

जो कहते थे राजस्थान में हमारी चाबी ताला खोलेगी उन्हें जनता ने नकार कर घर भेज दिया : सिहाग

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed