फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   MLA meets Minister Gangwa for development of Ellenabad

Sirsa News: ऐलनाबाद के विकास के लिए विधायक मंत्री गंगवा से मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
MLA meets Minister Gangwa for development of Ellenabad
सिरसा।विधायक भरत सिंह बैनीवाल  मंत्री रणवीर गंगवा से मुलाकात करते हुए। विज्ञ​प्ति
सिरसा। ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए विधायक भरत सिंह बेनीवाल ने लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक मंत्री रणवीर गंगवा से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में अधूरी पड़ी विकास योजनाओं, नई सड़कों के निर्माण, पुरानी सड़कों की मरम्मत और पेयजल से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन


विधायक ने मंत्री के समक्ष ऐलनाबाद क्षेत्र की जमीनी स्थिति रखते हुए उन्होंने कहा कि लंबे समय से कई सड़कें जर्जर अवस्था में हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में सड़कों के हालात और भी खराब हो जाते हैं, जब सड़कों पर गहरे गड्ढे और जलभराव के चलते आवागमन बाधित हो जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग रखी कि गांवों को जोड़ने वाली संपर्क सड़कों के साथ-साथ मुख्य मार्गों का भी नवीनीकरण किया जाए। इसके साथ ही विधायक ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग से संबंधित पेयजल योजनाओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कई गांवों में पानी की आपूर्ति नियमित नहीं है और पाइपलाइनें पुरानी होने के कारण लीकेज की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ग्रामीणों को पीने के साफ पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। विधायक ने आग्रह किया कि नई जलापूर्ति योजनाओं को मंजूरी दी जाए और पुरानी योजनाओं की मरम्मत जल्द कराई जाए। मंत्री रणवीर गंगवा ने विधायक को आश्वस्त किया कि ऐलनाबाद क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रदेश सरकार सड़कों और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम जारी है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द ही संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि आवश्यक बजट स्वीकृत कर कार्य शुरू किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed