फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mixing stubble in the fields will increase fertility

Sirsa News: पराली को खेतों में मिलाने से बढ़ेगी उर्वरता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Mixing stubble in the fields will increase fertility
सिरसा।जिले के गांव के किसान अपने खेत की पराली दिखाते हुए। सूचना विभाग
सिरसा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की टीमों ने रविवार को गांव झोरडनाली, देसूमलकाना, मल्लेकां, कालांवाली आदि में पहुंच कर किसानों को जागरूक करते हुए पराली प्रबंधन के उपाय बताए। किसानों को बताया कि पराली को खेतों में मिलाकर मिट्टी की सेहत को बेहतर बनाया जा सकता है। इससे न केवल भूमि की उर्वरता बढ़ेगी बल्कि रासायनिक खादों पर खर्च भी कम होगा।
विज्ञापन


कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डाॅ. सुखदेव सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से फसल अवशेष प्रबंधन करने पर किसानों को 1200 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। सरकार की ओर से पराली प्रबंधन मशीनों पर सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, रोटा वेटर और बेलर-कम-रीपर बाइंडर जैसे आधुनिक यंत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

किसान इन उपकरणों का उपयोग कर पराली को खेत में ही समेट सकते हैं या उसकी गांठें बनाकर विभिन्न उद्योगों को बेच सकते हैं। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से वातावरण में जहरीली गैसें निकलती हैं। इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है और लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। धुएं से सांस, आंख और त्वचा संबंधी रोग फैलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं पराली जलाने से खेत की मिट्टी की उर्वरक क्षमता घट जाती है और उसमें मौजूद उपयोगी कीट व सूक्ष्मजीव नष्ट हो जाते हैं। इसका सीधा नुकसान अगली फसल की पैदावार में उठाना पड़ता है। किसान पराली को आय का साधन बनाएं, पराली की गांठें बनाकर बिजली संयंत्र, पेपर मिलों और मशरूम उत्पादन इकाइयों को बेचा जा सकता है। इससे किसानों को अतिरिक्त आमदनी होगी और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed