{"_id":"64d130c133600066db033ab2","slug":"mission-indradhanush-focus-on-the-health-of-children-and-pregnant-women-vaccination-campaign-will-run-for-one-week-sirsa-news-c-128-1-sir1002-4028-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंद्रधनुष : बच्चों व गर्भवतियों के स्वास्थ्य पर ध्यान, एक सप्ताह चलेगा टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन इंद्रधनुष : बच्चों व गर्भवतियों के स्वास्थ्य पर ध्यान, एक सप्ताह चलेगा टीकाकरण अभियान
Mon, 07 Aug 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मिशन इंद्रधनुष के तहत स्वास्थ्य विभाग ने नियमित टीकाकरण की शुरुआत की है। इसके तहत 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण किया जाएगा। इसमें 12 प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे।पहले चरण में अभियान के तहत 1332 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जानी है।
सोमवार को उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने अर्बन डिस्पेंसरी सेक्टर-20 में सघन मिशन का उद्घाटन किया। उन्होंने टीकाकरण के लिए आए हुए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को ऑनलाइन सर्टिफिकेट का प्रिंट, एक रिस्ट बैंड व स्मृति चिह्न भी दिए। उपायुक्त ने कार्यक्रम में आए हुए लाभार्थियों से अपील की कि वह स्वयं भी टीकाकरण करवाएं व अपने परिवार एवं संपर्क में आए हुए अन्य लाभार्थियों को भी जागरूक करें। उपायुक्त ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत नियमित टीकाकरण के दौरान 0-5 साल तक के छोटे बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। इसमें कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला टीके से वंचित न रहे। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डाॅ. बुधराम, डाॅ. राजेश चौधरी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. नितिन सोमानी, वीसीसीएम भूपेंद्र सिंह, जिला वैक्सीन स्टोर इंचार्ज योगेश खन्ना, कमल कक्कड़, अर्बन डिस्पेंसरी से डाॅ. प्रेम कांता, डाॅ. पारखी, डाॅ. स्मृति मदान, विकास कासनिया, प्रदीप, राकेश, संजय आदि मौजूद रहे।
तीन चरण में किया जाएगा आयोजित
टीकाकरण अभियान को तीन चरणों में विभाजित किया गया है। पहला चरण 7 से 12 अगस्त तक चलेगा। दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर तक और तीसरा चरण 9 से 14 अक्टूबर तक चलेगा। पहले चरण में जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 169 गर्भवती महिलाओं, 0 से 2 वर्ष के 742 और दो से पांच वर्ष तक के 421 बच्चों को वैक्सीन लगाई जानी है।
विज्ञापन
जिले में लगाए जाएंगे 700 टीकाकरण सत्र
सिविल सर्जन डाॅ. एमके भादू ने बताया कि जिले में 7 से 12 अगस्त तक लगभग 700 टीकाकरण सत्र लगाए जाएंगे। इसमें मुख्य तौर पर ड्रॉप आउट, लेफ्ट आउट व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कोविन पोर्टल की तर्ज पर शुरू हुए नवीन यूविन पोर्टल की जानकारी दी। इसके तहत लाभार्थी अपना टीकाकरण कार्ड फोन पर भी देख सकते हैं। साथ ही टीकाकरण कार्ड के अनुसार पूरे भारत में कहीं भी अपना लंबित टीका लगवा सकते हैं।
बच्चों को संक्रमण से बचाना जरूरी
सिविल सर्जन डाॅ. एमके भादू ने बताया कि इंद्रधनुष अभियान का मुख्य उद्देश्य है बच्चों को संक्रमण से बचाना और उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह अभियान बच्चों के टीकाकरण के महत्व को बढ़ावा देने के साथ-साथ जनता को जागरूक करने का भी प्रयास है। इसके माध्यम से सरकार ने बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता दी है और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने का कदम बढ़ाया है।