{"_id":"912369fac06291e88226c76d995f07c5","slug":"minor-girl-got-married-after-formal-denial","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका वधू बनी नाबालिग!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका वधू बनी नाबालिग!
सिरसा।
Updated Wed, 12 Mar 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बाल संरक्षण अधिकारी को लिखित में दिए आश्वासन के बाद भी एक नाबालिग की उसके पिता ने 30 वर्षीय युवक के साथ शादी कर दी।
इस संबंध में गांव मुन्नावाली निवासी नाबालिग की मां ने बाल संरक्षण अधिकारी को शिकायत दी है। शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पति व जेठ किन्नरों की टोली के साथ रहते हैं।
गांव बकरियां वाली में छह माह पहले नाबालिग की शादी करवाई जा रही थी। जिसे जिला बाल संरक्षण अधिकारी साधना मित्तल ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया। नाबालिग के पिता ने लिखित में आश्वासन दिया था कि बेटी की शादी उसके बालिग होने के बाद ही करेगा, लेकिन कुछ ही दिनों बाद पिता ने नाबालिग बेटी की शादी जिला हनुमानगढ़ के रतनपुर निवासी युवक से कर दी।
नाबालिग की मां ने इस संबंध में जिला बाल संरक्षण अधिकारी को शिकायत दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके पति ने बेटी की शादी 30 साल के युवक के साथ कर दी है।
विज्ञापन
उसका पति व जेठ किन्नरों की टोली के साथ रहते हैं। शिकायत के साथ नाबालिग की शादी से संबंधित सबूत भी पेश किए गए हैं। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर 19 मार्च को दोनों पक्षों को पेश होने का आदेश दिया है।