फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   minor breakdown filled the field water

गिगोरानी माइनर टूटने से 50 एकड़ फसल जलमग्न

Tue, 21 Jul 2020 04:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
minor breakdown filled the field water
खंड के गांव शक्कर मंदोरी व शाहपूरिया के बीच में सोमवार शाम गिगोरानी माइनर टूटने से करीब 50 एकड़ खेत पानी भर गया। जिसमें नरमा व कपास की खड़ी फसल खराब हो गई। बात यह कि नहर के रिमॉडलिंग करीब 9 महीने पहले ही हुई थी। मात्र नौ महीने में न टूटने से जहां किसानों की फसल बर्बाद हुई है। वहीं गिगोरानी जसानियां आदि गांव में फसल सिंचाई के अभाव में सूखी रह गई है। ग्रामीणों द्वारा नहरी विभाग को सूचना देने पर विभाग द्वारा पीछे से नहर बंद करवा कर नहर को पाटने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को गिगोरानी माइनर नया अचानक शाहपुरिया व शक्कर मंदोरी गांव के खेतों के बीच में बुरजी नंबर 45 के पास से टूट गई। देखते देखते नहर के बीच दरार करीब 40 फुट चौड़ी हो गई। जिससे दोनों गांवो के आसपास के किसानों की जमीन में पानी भर गया। पानी भरने से करीब 50 एकड़ जमीन में नरमा व कपास की खड़ी फसल डूब गई। किसान रोहताश सहारण, अजय, संदीप, नौरंग शर्मा, सतपाल कासनियां ने बताया कि नहर को करीब 9 महीने पहले ही रिमॉडलिंग करके नया बनाया गया था और मात्र नौ महीने में ही नहर टूट गई। जिससे उनकी फसल तो बर्बाद हो ही गई आगे गांवों में पानी नहीं गया, जिससे अगले गांवों में जिन किसानों की पानी की बारी थी उनकी फसल सूखी रह गई। किसानों ने माइनर टूटने की सूचना सिंचाई विभाग के बेलदार को दी तथा पीछे से नहर नहर के पानी को बंद करवा कर माइनर को बांधने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed