फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Minor absconding from One Stop Center by dodging police, guards and center operators

पुलिस, गार्ड और सेंटर संचालकों को चकमा देकर वन स्टॉप सेंटर से नाबालिग फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Minor absconding from One Stop Center by dodging police, guards and center operators
सिरसा। सरकार और जिला प्रशासन का दावा है कि महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के लिए वन स्टॉप सेंटर सबसे सुरक्षित जगह है। यहां पुलिस, सुरक्षा गार्ड के साथ-साथ सेंटर के सदस्य भी मौजूद होते हैं। लेकिन रविवार सुबह एक नाबालिग वन स्टॉप सेंटर पर तैनात सुरक्षा गार्ड, पुलिस कर्मचारियों और सदस्यों को चकमा देकर फरार हो गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन नाबालिग की सूचना नहीं मिली है। पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से लघु सचिवालय स्थित कॉलोनी में वन स्टॉप सेंटर का संचालन किया जा रहा है। इस कॉलोनी में प्रशासनिक अधिकारियों, न्यायाधीशों के साथ-साथ एसपी, एडीसी, एसडीएम, सिटीएम का भी निवास है। सुरक्षा के लिहाज से यहां 24 घंटे पुलिस का पहरा है और सुरक्षा के लिए चारों तरफ कैमरे भी लगे हैं। इसलिए वन स्टॉप सेंटर को सबसे सुरक्षित स्थान माना जाता है। लेकिन रविवार को वन स्टॉप सेंटर में रह रही एक नाबालिग पुलिस, सुरक्षा गार्ड और सेंटर के सदस्यों को चकमा देकर फरार हो गई। लापता होने की सूचना मिलने पर सेंटर पर तैनात सदस्यों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में सेंटर पर तैनात सीडब्ल्यूसी सीमा रानी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आसपास के एरिया में तलाश शुरू की तो कहीं पता नहीं चला। लघु सचिवालय स्थित मंदिर के पास बैठी एक बुजुर्ग महिला ने इतना जरूर बताया कि एक लड़की यहां आई थी, मंदिर में माथा टेका और चली गई। पुलिस ने लघु सचिवालय, पुलिस लाइन चौक, बाबा भूम्मण शाह चौक, बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली लेकिन नाबालिग लड़की का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

न्यायाधीश के आदेश पर भेजा गया था नाबालिग को
पुलिस को दी शिकायत में सीमा ने बताया कि नाबालिग को सेशन जज राजेश मल्होत्रा की अदालत के आदेश पर वन स्टाप सेंटर में रखा गया था। एमपीडब्ल्यू सीमा की ओर से पुलिस को दी गई सूचना में बताया गया कि 20 अगस्त को लगभग साढ़े 15 वर्षीय युवती को वन स्टॉप सेंटर पर लाया गया था। रविवार 22 अगस्त को सुबह लगभग पौने 10 बजे वह सेंटर से बिना बताए कहीं चली गई। आस पड़ोस में उसकी तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर से एक नाबालिग के लापता होने की शिकायत आई है। इस मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
- हनुमान सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed