फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Minister Birender Singh, Minister Birender Singh in Sirsa

जाट आरक्षण के मुद्दे पर चुप्पी साध गए बीरेंद्र सिंह

Sat, 18 Mar 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sat, 18 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Minister Birender Singh, Minister Birender Singh in Sirsa
चौ. बीरेंद्र सिंह - फोटो : bureau
केंद्रीय इस्पात मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में नौकरशाही विकास कार्यों में रुकावट डाल रही है, विधायक जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं। जब काम नहीं होंगे तो नाराजगी स्वाभाविक है। ऐसे में नौकरशाही को अपनी सोच बदलनी होगी, साथ ही मुख्यमंत्री को विधायकों को लेकर एक एडमिनिस्ट्रेटिव रि फॉर्म कमेटी का गठन करना चाहिए, ताकि नौकरशाही पर निगरानी रखी जा सके। वहीं जाट आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने पूरी तरह चुप्पी साधते हुए इस पर बात करने से ही इनकार कर दिया।
विज्ञापन


वे शनिवार को बार एसोसिएशन सिरसा के कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। इससे पूर्व लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में मोदी सरकार ने देश की दशा और दिशा दोनों ही बदल दी। आर्थिक तौर पर नए आयाम स्थापित हुए हैं।
विज्ञापन


ऐसा पिछले 70 सालों में नहीं हुआ। नोटबंदी को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया, लेकिन चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव, मुंबई कारपोरेशन चुनाव और ओडिया में हुए पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली अपार सफलता ने साफ कर दिया कि नोटबंदी को गरीबों ने भी स्वीकार किया। गरीबों को महसूस हुआ कि सरकार की नीतियां उनके पक्ष में हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चुनाव की तो बात ही अलग है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पता ही नहीं था कि वे (गरीब) भी वोट देंगे, पर दिल खोलकर दिया। उन्होंने कहा कि लोग कहते थे कि भाजपा शहरी लोगों की पार्टी है, लेकिन पांच राज्यों में हुए चुनाव ने साबित कर दिया कि भाजपा सभी की पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कह कि कांग्रेस पहले जहां खड़ी थी, वो अब उससे भी नीचे चली गई है। आज कांग्रेस जूनियर पार्टनर बनकर गठबंधन कर रही है। रही ‘आप’ की बात को उसे पंजाब की जनता ने अच्छा सबक सिखा दिया है। पंजाब में मिली हार पर उन्होंने कहा कि पंजाब में लोग अकाली दल से नाराज थे और उस नाराजगी का खामियाजा हमें (भाजपा को) भी भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि देश की 68 प्रतिशत आबादी गांव में रहती है, उनकी आमदनी दोगुनी हो, ऐसा ही प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं।

प्रदेश में सरकार के रवैये से भाजपा विधायकों की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि नौकरशाही को अपनी सोच बदलनी होगी, जनता के काम में रुकावट डालती है तो काम में देरी होने पर जनता नाराज होगी और उसकी नाराजगी विधायक पर होगी। बीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया है कि विधायकों को साथ लेकर एडमिनिस्ट्रेटिव रि फॉर्म कमेटी का गठन करना चाहिए, ताकि नौकरशाही पर निगरानी रखी जा सके।


इससे पूर्व उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण किया। हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरमैन रेणु शर्मा, बार एसोसिएशन के प्रधान गुररत्नपाल सिंह किंगरा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग, शैलेंद्रा चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed