{"_id":"6704328d1da130986b0cfff9","slug":"middle-aged-bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-speeding-car-sirsa-news-c-128-1-sir1002-126843-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत
Tue, 08 Oct 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 08 Oct 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
सिरसा। बाइक पर सवार होकर खेत में जा रहे दो लोगों को कार चालक ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, चिकित्सकों ने जांच के बाद एक को मृत को घोषित कर दिया और दूसरे को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव करीवाला के वार्ड 4 निवासी मसीह ने बताया कि उसका बहनोई स्टीफन वासी प्रतानगर, ऐलनाबाद पिछले 15-16 साल से उनके गांव करीवाला में अपने परिवार के साथ रह रहा है। रविवार शाम सात बजे के करीब उसका बहनोई स्टीफन (53) पंजाब सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर बुढानिया थेहड़ स्थित खेत में जा रहा था। वह भी दूसरी बाइक पर सवार होकर उनके पीछे चल रह था। तलवाड़ की तरफ आ रहे एक कार चालक ने लापरवाही से उनकी बहनोई स्टीफन की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में पंजाब सिंह और स्टीफन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मसीह के अनुसार उसने कार का नंबर नोट कर लिया और चालक को भी पहचान लिया। चालक करीवाला का सुखदेव सिंह था।
हादसे की सूचना परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को नागरिक अस्पताल सिरसा में पहुंचाया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने स्टीफन को मृत घोषित कर दिया और पंजाब सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। पुलिस ने मसीह की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।