{"_id":"67bf5a514d3bb40265015414","slug":"message-came-that-water-connection-was-blocked-48-thousand-rupees-were-deducted-from-the-account-sirsa-news-c-128-1-sir1002-133939-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पानी का कनेक्शन ब्लॉक होने का आया मैसेज, खाते से कट गए 48 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पानी का कनेक्शन ब्लॉक होने का आया मैसेज, खाते से कट गए 48 हजार रुपये
Wed, 26 Feb 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
ओढां। गांव खुईयांनेपालपुर निवासी एक व्यक्ति के मोबाइल फोन पर मैसेज आया कि उसका पानी का कनेक्शन ब्लॉक हो गया है। मैसेज के आधार पर जब उसने लिंक के माध्यम से एक एप डाउनलोड कर उसमें लॉगिन कर अपना डेबिट नंबर डाला तो उसके खाते से 48 हजार रुपये कट गए।
साइबर ठगी का शिकार होने के बाद व्यक्ति ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दी शिकायत में आत्मप्रकाश ने बताया कि बीती 24 फरवरी को उसके मोबाइल फोन पर एचएसवीपी के नाम पर उसका पानी का कनेक्शन ब्लॉक होने संबंधी एक मैसेज आया। मैसेज में दिवेश जोशी नाम के व्यक्ति का नंबर दिया हुआ था और लिखा हुआ था कि अपना पानी का कनेक्शन अनब्लॉक करने के लिए इस नंबर पर कॉल करे।
उसने उक्त नंबर पर 2 बार कॉल की, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। कुछ देर बाद एक अन्य अज्ञात नंबर से उसके पास कॉल आई और आगे से एक व्यक्ति बोला कि मैं एचएसवीपी से बोल रहा हूं।
विज्ञापन
आपका पानी का कनेक्शन ब्लॉक को गया है। इसे अनब्लॉक करवाने के लिए हमारे लिंक के माध्यम से विभाग का एप डाउनलोड कर उसमें लॉगिन करें। आत्मप्रकाश ने बताया कि फिर उसके पास व्हाट्सएप पर लिंक आया जिसके माध्यम से उसने एचएसवीपी की एक एप डाउनलोड कर उसमें अपना नाम और मोबाइल नंबर रजिस्टर किया।
आत्मप्रकाश के मुताबिक एप में बिल भरने का 7 रुपये चार्ज दिखाया गया। जिसके बाद उसने बिल भरने के लिए एप पर अपना डेबिट नंबर डाला। फिर एप पर उससे डेबिट कार्ड का पिन और जन्म तिथि पूछी गई, लेकिन संदेह होने पर उसने उक्त डिटेल नहीं दी। फिर कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर 2 बार ओटीपी आई और अपने आप खाते से 2 बार में 22,999 रुपये व 24,999 रुपये कटने का मैसेज आया। साइबर ठगी का शिकार होने के बाद उसने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई।
साइबर हेल्प डेस्क इंचार्ज पीएसआई अजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।