{"_id":"668c5978d4b3a023d40734c6","slug":"memorandum-submitted-to-sdm-for-drainage-of-rain-water-sirsa-news-c-21-1-hsr1023-417531-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बारिश के पानी की निकासी के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बारिश के पानी की निकासी के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Tue, 09 Jul 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 09 Jul 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ग्रामवासी।
कालांवाली। ग्राम पंचायत कालांवाली ने सरपंच अजैब सिंह की अध्यक्षता में गांव की अनुसूचित बस्तियों से बरसाती पानी की निकासी को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सरपंच अजैब सिंह ने बताया कि हर वर्ष बारिश के मौसम में गांव कालांवाली की अनुसूचित बस्तियों के बीचोंबीच स्थित रानी वाला जोहड़ का बरसाती पानी ओवरफ्लो हो जाता है।
दरअसल ओढ़ां रोड पर स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी व माॅडल टाउन का सारा बरसाती पानी इसी जोहड़ में इकट्ठा हो जाता है। इस बार जलभराव से स्थिति काफी ज्यादा खराब हो गई है। गत दो दिनों से भारी बारिश होने से बस्तियों के घरों में चार फुट तक पानी भर गया है। लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं व घरेलू सामान पानी में डूबकर खराब हो गया है। इस जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान करवाने के लिए ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पारित किया है और पंचायत विभाग ने इसका एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को भेज रखा है। मगर एक वर्ष बीत जाने उपरांत भी इस पानी निकासी पाइप-लाइन का टेंडर नहीं हो रहा। ग्रामीणों ने बारिश के पानी की निकासी का स्थाई समाधान करने और जल्द से जल्द इस पाइपलाइन योजना का टेंडर लगाने की मांग की है। इस दौरान गुरतेज सिंह सोढ़ी, सत्ता सिंह चहल, अमर कुमार, जस्सा सिंह, मनजीत कौर, हरप्रीत सिंह, नवनीत कौर, सुखविंदर कौर, हरप्रीत कौर, करमजीत कौर आदि मौजूद रहे।