फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mega drive will be run in the district today, two new infected patients found

जिले में आज चलाया जाएगा मेगा ड्राइव, दो नए संक्रमित मरीज मिले

Sun, 21 Feb 2021 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Mega drive will be run in the district today, two new infected patients found
स्वास्थ्य विभाग सोमवार को मेगा ड्राइव चलाएगा। कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों कर्मचारियों के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं। जबकि दूसरी डोज लगाने के लिए करीब दस केंद्र बनाए गए है। रविवार को जिले में कोरोना के दो नए केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि अबकी बार स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के 33 कर्मचारियों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने का फैसला लिया है। क्योंकि कुंभ मेले के कारण रेलवे में लोगों का आना जाना है। इसलिए रेलवे पुलिस के कर्मचारियों को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। साथ ही तहसील, एसडीएम कार्यालय डीसी कार्यालय, पंचायती राज, राजस्व विभाग के कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वैक्सीन लगाने के दिन तय किए जाने के बाद अब सोमवार, मंगलवार और वीरवार को ही कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज और फ्रंट लाइन कर्मियों को पहली डोज लगाई जाएगी। विभाग ने सभी सेंटरों पर कोरोना वैक्सीन लगाने की योजना बनाई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बालेश बंसल का कहना है कि करीब 18 केंद्रों पर पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed