फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mega drive will be conducted to catch stray animals

Sirsa News: बेसहारा पशु पकड़ने के लिए मेगा ड्राइव चलाएंगे नगर परिषद के कर्मचारी

Fri, 08 Nov 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 08 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Mega drive will be conducted to catch stray animals
सिरसा। शहर में बेसहारा पशुओं को लेकर नगर परिषद की ओर से शुक्रवार को मेगा ड्राइव चलाई जाएगी। इसकी अगुवाई जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल करेंगे। अभियान के दौरान 400 सफाई कर्मचारियों के साथ पुलिस व एंबुलेंस मौजूद रहेगी। कर्मचारी बेसहारा और दुधारू पशुओं को गोशाला लेकर जाएंगे।
विज्ञापन


नगर परिषद प्रशासन सुबह चार बजे से अपना अभियान शुरू करेगा। जब सभी शहरवासी सोये हुए होंगे, तब 400 से ज्यादा कर्मचारियों पशुओं को हांकर पैदल गौशाला लेकर जाएंगे। शहरवासियों को बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए विभाग ने यह कदम उठाया है। इस दौरान अधिकारियों के साथ-साथ शहर के मौजिज लोग भी अभियान का हिस्सा बनेंगे, जिससे यह अभियान पूरी तरह से कामयाब हो सके। आंकड़ों के अनुसार शहर में 1,500 के आसपास बेसहारा पशु है। जो सड़कों पर नजर आते हैं। अब तक नगर परिषद की टीम 100 पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में पहुंचा चुकी हैं। बता दें कि मौजूदा समय में शहर में 129 पशु डेयरियां हैं।
विज्ञापन






शहरवासियों को बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए कर्मचारी शुक्रवार अलसुबह 4 बजे मेगा ड्राइव चलाएंगे। बड़ी संख्या में पशुओं को हांकर गोशाला में पहुंचा जाएगा। - सुरेंद्र बैनीवाल, जिला नगर आयुक्त, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed