फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mega Drive: 848 personnel benefit from vaccines' Sanjeevani campaign

मेगा ड्राइव : टीके की संजीवनी मुहिम से 848 कर्मियों ने लाभ उठाया

Fri, 29 Jan 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mega Drive: 848 personnel benefit from vaccines' Sanjeevani campaign
मेगा ड्राइव के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीनेशन लगाते हुए। - फोटो : Sirsa
कोरोना की वैक्सीन लगाने को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग लक्ष्य के बेहद नजदीक है। वैक्सीन लगाने के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेगा ड्राइव अभियान चलाया गया। इसके तहत 29 केंद्रों पर टीके की संजीवनी मुहिम से 848 स्वास्थ्य कर्मियों ने लाभ उठाया। विभाग की ओर से 1120 कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन

विभाग की ओर से अब तक कुल 4809 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई है। हालांकि विभाग की ओर से कुल 6533 कर्मियों को वैक्सीन की डोज देने लक्ष्य रखा गया है। शनिवार को सिरसा, ऐलनाबाद और डबवाली में एक-एक केंद्र पर वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं निजी अस्पताल स्टाफ, आशा वर्कर्स और सरकारी अस्पताल के स्टाफ को भी वैक्सीन लगाने को लेकर विभाग की ओर से जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तीन मरीज मिले संक्रमित
शुक्रवार को कोरोना के जिले में कोरोना के तीन मरीज पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 920 के सैंपल लिए गए थे। नौ मरीजों की रिपोर्ट आई है। बाकी इनमें 911 मरीजों की रिपोर्ट पेंडिंग है। इनमें से तीन मरीज संक्रमित पाए गए हैं। विभाग की ओर से अब तक कुल 2 लाख 11 हजार 21 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 8 हजार 46 मरीज संक्रमित पाए गए थे। अब जिले में कुल 12 मरीज ही पॉजिटिव हैं। कोरोना से अब तक 98.40 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबवाली में वैक्सीन की 60 डोज दी गईं
डबवाली शहर के चौटाला रोड पर स्थित नागरिक अस्पताल में कोरोना के विरुद्ध युद्ध के लिए हम तैयार हैं कोविड-19 टीकाकरण के तहत विभाग की ओर से कोविशील्ड दिए जाने की प्रक्रिया जारी है। इसमें नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को वैक्सीन लगाई जा रही है। एसएमओ डॉ. एमके भादू ने बताया कि पहले चरण में सरकारी व निजी चिकित्सकों सहित पैरा मेडिकल स्टाफ को वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में पुलिसकर्मी, आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स व कमेटी सदस्यों, तीसरे चरण में बुजुर्ग व गंभीर रोगों से पीड़ित व्यक्तियों और चौथे चरण में आमजन को वैक्सीन लगाई जाएगी। दंत चिकित्सक डॉ. राहुल गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को अस्पताल में 60 डोज दी गईं।

वर्जन
कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जिले में मेगा ड्राइव चलाया गया है। 29 केंद्रों पर कुल 848 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई है। शनिवार को भी सिरसा, डबवाली और ऐलनाबाद के एक-एक केंद्र में वैक्सीन लगाई जाएगी।
- डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सिरसा
फोटो : 08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed