फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   meetings will be held in schools

निपुण अभियान : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए स्कूलों में होंगी बैठकें

Mon, 13 Apr 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 13 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
meetings will be held in schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से निपुण अभियान के तहत स्कूल स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि अभियान के लक्ष्यों को हासिल करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस संबंध में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व स्कूल मुखियाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी ने कहा कि निपुण अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना है। इसके लिए शिक्षकों की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है। स्कूलों में आयोजित बैठकों के माध्यम से शिक्षकों को लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली अपनाने, बच्चों की सीखने की क्षमता को नियमित रूप से आंकने और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. विजय लक्ष्मी ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक को अपने विद्यालय में विद्यार्थियों की प्रगति का रिकॉर्ड अपडेट रखना होगा और समय-समय पर उसकी समीक्षा करनी होगी। इसके साथ ही स्कूलों में शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने, उपस्थिति बढ़ाने और गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएंगी : स्कूलों में निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। साथ ही उनकी प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा करनी होगी। निपुण अभियान के तहत स्कूलों में बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसमें शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसके साथ ही विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को सुधारने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed