फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   meeting,political,candidate,assembly election

मतदान के बाद उम्मीदवारों ने समर्थकों संग बूथ वाइज रिपोर्ट पर की चर्चा

Tue, 22 Oct 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
meeting,political,candidate,assembly election
21 अक्तूबर को मतदान संपन्न होने के बाद मंगलवार को उम्मीदवारों ने कार्यकर्ताओं से फीड बैक लिया। उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों से बीते दिनों हुई चुनाव में वोटिंग को लेकर चर्चा की। उम्मीदवारों के समर्थक अपने नेताओं को बूथ वाइज रिपोर्ट पर चर्चा करता दिखाई दिए।
विज्ञापन

इनेलो नेता अभय चौटाला ने वोटिंग के बाद मंगलवार को चोपटा क्षेत्र का दौरा किया और शांतिपूर्ण मतदान के लिए जनता का आभार जताया। साथ ही जिले में ऐलनाबाद में सबसे अधिक मतदान करने पर खुशी जाहिर की और अपने समर्थकों बूथ वाइज फीड बैक लिया। वहीं, सिरसा सीट से इनेलो समर्थित आजाद उम्मीदवार गोकुल सेतिया ने सुबह अपने आवास पर अपने समर्थकों की बैठक बुलाई। इसके बाद वे पार्षद जगजीत गिंदू की माता के स्वर्गवास होने पर शिवपुरी पहुंचे और परिवार को सांत्वना दिया। इसके बाद दोपहर को समर्थकों से बैठक करते रहे और मतगणना वाले दिन के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई। दूसरी ओर रानियां में आजाद उम्मीदवार रणजीत सिंह ने अपने चुनावी कार्यालय में जाकर बीते दिनों की बूथ वाइज रिपोर्ट ली।
विज्ञापन

कांडा बंधुओं ने तारा बाबा कुटिया में टेका माथा
जबकि सिरसा में हलोपा नेता गोपाल कांडा व गोबिंद कांडा ने सुबह पहले तारा बाबा कुटिया में माथा टेका और पूजा अर्चना की। इसके बाद नौ बजे दोनों ने सिरसा और रानियां विधानसभा सीट पर कार्यकर्ताओं से बूथ् वाइज चर्चा की। दोनों उम्मीदवारों ने अपने मतगणना के दिन काउंटिंग एजेंट को ड्यूटियां बांटी और इसके बाद शू कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed