फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   meeting,political, assembly election

मतदान में प्रदेश में रहा दूसरे स्थान पर रहा सिरसा

Tue, 22 Oct 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
meeting,political, assembly election
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
विधानसभा आम चुनाव 2019 के लिए जिले में 21 अक्तूबर को मतदान प्रक्रिया का सफलतापूर्वक समापन हो गया। जिले में मतदान प्रतिशत 76.9 रहा। सिरसा जिला मतदान प्रतिशतता में प्रदेशभर में दूसरे स्थान पर रहा, पहले स्थान पर फतेहाबाद जिला रहा, जहां पर 77 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि बीते वर्ष सिरसा में कुल 84 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिला में मतदान प्रक्रिया के सफलतापूर्वक समापन के लिए चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की और प्रशासन के सहयोग के लिए जिलावासियों का धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन

उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2019 के लिए जिला में हुई मतदान प्रक्रिया का सफलतापूर्वक समापन हुआ। जिला की पांचों विधानसभा क्षेत्रों पर मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष, शांतिपूर्वक व सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि जिला में कुल 76.9 प्रतिशत मतदान हुआ। पूरे प्रदेशभर में मतदान प्रतिशतता में सिरसा जिला दूसरे स्थान पर रहा, जबकि 70 प्रतिशत मतदान के साथ फतेहाबाद पहले स्थान पर रहा। मतदान प्रतिशतता में प्रदेश में जिला का दूसरे स्थान पर रहना यहां के नागरिकों की जागरूकता को सार्थक करता है, इसके लिए उन्होंने सभी मतदाताओं को बधाई दी।
विज्ञापन

पांचों विधानसभा सीटों पर सबसे ज्यादा मतदान ऐलनाबाद में
कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में 75.10 प्रतिशत, डबवाली विधानसभा क्षेत्र में 78.80 प्रतिशत, रानियां विधानसभा क्षेत्र में 79.60 प्रतिशत, सिरसा विधानसभा क्षेत्र में 68.30 प्रतिशत तथा ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में 83.60 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में सबसे ज्यादा ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ। वहीं, रानियां विधानसभा क्षेत्र दूसरे स्थान पर रहा। वहीं सिरसा विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान हुआ। उपायुक्त ने जिले में मतदान प्रक्रिया के शांतिपूर्वक समापन के लिए चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्य प्रणाली की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए जिलावासियों व राजनैतिक दलों द्वारा प्रशासनिक सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने मीडिया कर्मियों द्वारा मतदान प्रक्रिया की सकारात्मक कवरेज के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed