{"_id":"6a0df03aeea383945207e245","slug":"meeting-of-the-district-public-contact-and-public-grievance-committee-on-the-23rd-sirsa-news-c-127-1-ftb1010-154226-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक 23 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक 23 को
Wed, 20 May 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 20 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक 23 मई को सुबह 10.30 बजे लघु सचिवालय के समीप स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी हॉल) में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी करेंगे। बैठक में कुल 11 परिवाद रखे जाएंगे।
सीटीएम गौरव गुप्ता ने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक में एक परिवाद पिछली बैठक में रहा लंबित परिवाद है, जिनकी सुनवाई की जाएगी। इसके अलावा 10 परिवाद नये रखे गए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे निर्धारित तिथि को सही समय व स्थान पर अपने-अपने विभाग की नवीनतम रिपोर्ट के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक में पुलिस अधीक्षक, अधीक्षण अभियंता जल सेवांए मंडल व कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग से 2-2 परिवाद व जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला नगरायुक्त और कार्यकारी अभियंता दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम से संबंधित एक-एक परिवाद सुनवाई के लिए रखे जाएंगे। संवाद