{"_id":"6af4a799c08891b0f1045e92","slug":"meeting-for-milk-rate-on-14-november-sirsa-news-c-128-1-svns1027-168290-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दूध कीमतों पर विवाद, किसान 13 और 14 नवंबर को करेंगे मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दूध कीमतों पर विवाद, किसान 13 और 14 नवंबर को करेंगे मंथन
Wed, 11 Nov 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
पंजाब और राजस्थान के किसान नेताओं और पशुपालकों के साथ भी बैठक की जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दूध की कीमतों को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर गर्मा सकता है। दूध का कारोबार करने वाले किसान, पशुपालक, दूधिए और डेयरी संचालक अगली रणनीति बनाएंगे। इसके लिए बुधवार को तय बैठक किन्हीं कारणों से स्थगित कर दी गई है।
अब ऑनलाइन माध्यम से 13 और 14 नवंबर को बैठक की जाएगी। किसान नेता जसवीर भाटी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ साथियों ने 11 नवंबर को बैठक की पोस्ट डाली थी।
बिना तैयारी के बैठक करना ठीक नहीं था। इसलिए अब ऑनलाइन बैठक का निर्णय लिया गया है। इसके बाद 16 नवंबर को एक मजबूत रणनीति बनाने के लिए बैठक होगी।
आगामी लड़ाई के लिए पंजाब और राजस्थान के किसान नेताओं और पशुपालकों के साथ भी बैठक की जाएगी। पशुपालकों ने दूध की कीमत और फैट के हिसाब से भुगतान पर जोर दिया है।
विज्ञापन
दूध की कीमतों की मांग
पशुपालकों ने गाय के दूध की कीमत 80 रुपये प्रति किलो करने की मांग की है। भैंस के दूध की कीमत 100 रुपये प्रति किलो करने की मांग उठाई गई है। उन्होंने भैंस के दूध का फैट रेट 13 रुपये और गाय के दूध का फैट रेट 16 रुपये निर्धारित करने को कहा है। पशुपालकों का कहना है कि राजस्थान में दूध के भाव में 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। इसलिए हरियाणा में भी दूध की गुणवत्ता और फैट के आधार पर उचित भुगतान होना चाहिए।
पशुपालन का बढ़ता खर्च
पशुपालकों का आरोप है कि सरकार और वीटा प्रबंधन ने फैट रेट बढ़ाने की बात कही थी, पर उन्हें वास्तविक फायदा नहीं मिला। दूध उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है। पांच-छह साल पहले 400 रुपये प्रति क्विंटल मिलने वाली तूड़ी अब 900 से 1100 रुपये तक बिक रही है। खल-बिनौला का बैग 1200-1500 रुपये से बढ़कर 2400-2700 रुपये में मिल रहा है। बिनौला भी करीब 3000 रुपये तक पहुंच गया है जिससे मौजूदा भाव पर दूध बेचना उनके लिए घाटे का सौदा बनता जा रहा है।