फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Meeting: BJP leaders clashed with each other on the issue of familyism,

बैठक : परिवारवाद के मुद्दे पर आपस में भिड़े भाजपा नेता, तू-तड़ाक भी हुई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Meeting: BJP leaders clashed with each other on the issue of familyism,
कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान संबोधित करते जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के पंचायत भवन में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में जमकर हंगामा हो गया। मंच पर दो बड़े नेता आपस में ही भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि मामला व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तक जा पहुंचा।
विज्ञापन

वीरवार को हुई बैठक में जिला प्रभारी अमरपाल राणा के साथ जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल चौटाला भी उपस्थित थे। बैठक में पंचायत व आदमपुर उपचुनाव को लेकर चर्चा की जानी थी। सूत्र बताते हैं कि इसी दौरान मंच पर बैठे दो नेताओं के बीच टकराव हो गया। एक नेता ने आरोप लगाया कि संगठन की नीतियों के अनुसार सभी कार्यकर्ता समान हैं, लेकिन छोटे कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती है। शहर से बाहर यहां के कार्यकर्ताओं को कोई नहीं जानता। यहां पिता-पुत्र की राजनीति चल रही है। इस पर कटाक्ष हुआ तो वह उठ खड़े हुए। इस दौरान दोनों भाजपा नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। मामला तू-तड़ाक तक भी जा पहुंचा। एक नेता ने कहा कि एक तरफ हम परिवारवाद की राजनीति का विरोध करते हैं, लेकिन दूसरी ओर इन पिता-पुत्र का का उदाहरण सभी के सामने है। हालांकि बाद में मामला शांत करवा दिया गया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवार तलाशने के निर्देश
बैठक में जिला मीडिया प्रभारी एडवोकट कपिल सोनी ने बताया कि जिला कार्यकर्ता बैठक में पिछले कार्यक्रमों की जानकारी ली जाती है और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई जाती है। जिला प्रभारी अमरपाल राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर दो अक्तूबर तक मनाए गए सेवा पखवाड़े के दौरान किए गए कार्यों को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई। खासकर विरेंद्र तिन्ना, जिन्होंने इस अभियान में सराहनीय कार्य किया। चुनाव के लिए बूथ मजबूत कर त्रिदेव को एक्टिव करें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए मंडल अध्यक्ष, पालक प्रभारी बैठक कर संभावित उम्मीदवार की तलाश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ही भाजपा की ताकत : जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल चौटाला ने कहा कि संगठन ही भाजपा की ताकत है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दिमाग व विवेक से काम करे। सांसद सुनीता दुग्गल के मीटिंग में न आने पर वर्चुअल तरीके से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने आदमपुर उपचुनाव व पंचायती चुनावों को लेकर अभी से कमर कस लेने का आह्वान किया। बैठक में प्रदीप रातुसरिया, बलकौर सिंह, जगदीश चोपड़ा, रेणु शर्मा, प्रकाश वीर एडवोकेट, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जसविंदर पाल पिंकी, बसंत सिंह नगोकी, कृष्ण गढ़वाल, पद्म जैन, भूपेश मेहता, सुरेश पंवार, रितेश लम्बोरिया, अजय शेरपुरा, कार्यालय सचिव महावीर गोदारा, रोहतास जांगड़ा, शीशपाल कंबोज, हरपिंदर शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed