फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   medicine to increase immunity in 346 homes

कंटेनमेंट जोन के 346 घरों में दी इम्यूनिटी बढ़ाने की दवाई

Tue, 19 May 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
medicine to increase immunity in 346 homes
शिव नगर कॉलोनी के घरों में गोलियां देती स्टाफ नर्स। - फोटो : Sirsa
जिले में संक्रमित दोनों कोरोना मरीज ठीक होकर वापस अपने घर पर लौट चुके हैं, जबकि दोनों इलाकों में कंटेनमेंट जोन वैसे ही बरकरार रहेगा। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग 14 दिन पूरे होने के बाद ही कंटेनमेंट जोन को खोलेगा। शहर के शिवनगर कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य विभाग इम्यूनिटी बढ़ाने की दवाइयां बांट रहा है। लोगों को दवाइयां देने गई टीम से लोग पूछ रहे हैं कि वह तो स्वस्थ हैं उन्हें दवाई क्यों दी जा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने जिले के नागरिक अस्पताल में आईसीयू के नए वार्ड के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय को पत्र लिखा है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय से 12 हाई टेक्नोलॉजी युक्त बेडों की मांग की है।
विज्ञापन

जिले के दो कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद वापस घर पर भेज दिया है। जबकि शहर के दोनों वार्ड अभी भी कंटेनमेंट जोन और बफर जोन रहेंगे। इन वार्डों में स्वास्थ्य विभाग और आशा वर्कर्स द्वारा निरंतर सर्वे किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिवनगर कंटेनमेंट जोन में कॉलोनी वासियों के लिए इम्यूनिटी सिस्टम ठीक करने के लिए गोलियां भी बांटी गई हैं। जानकारी के अनुसार जब विभाग और आशा वर्कर की टीम कॉलोनी में गोलियां देने पहुंची तो वहां पर मौजूद घरेलू महिलाओं ने पूछा कि उन्हें गोलियां क्यों दी जा रही है, जबकि वह तो पूरी तरह से ठीक हैं। विभाग की कर्मचारियों ने लोगों को बताया कि यह दवाई कोरोना से आप सबको बचाएगी इसलिए यह दवाई दी जा रही है। लोगों ने बिना किसी विरोध गोलियां ले ली। इस दौरान विभाग की टीमों ने कॉलोनी के 346 घरों में लगभग 1600 लोगों की दवाई दी।
विज्ञापन

10 वेंटिलेटर वाला बनेगा आईसीयू
स्वास्थ्य विभाग ने नए बनने वाले आईसीयू को लेकर कुल 12 बेड मुख्यालय से मांगे हैं, जिसमें कुल 10 बेड वह हैं, जिन पर वेंटिलेटर लगा हुआ है। जबकि इससे पहले पूरे जिले में वेंटिलेटरों की कुल संख्या केवल तीन ही थी, नए आईसीयू बनने के बाद वेंटिलेटर की संख्या बढ़कर 13 हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय को पत्र सौंप दिया है कि जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई की जाए, ताकि आने वाले मरीजों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। जानकारी के अनुसार जिले के सिविल अस्पताल में सुविधा बेहतर होने के बाद पड़ोसी राज्यों राजस्थान और पंजाब से आने वाले मरीजों की संख्या और भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 15 की रिपोर्ट निगेटिव, छह का इंतजार
शहर के सी ब्लॉक का रहने वाले सुनील बीते शनिवार कोरोना संक्रमित पाया गया था, जो सोमवार रात को ठीक होकर अपने घर पर लौट चुका है। लेकिन विभाग अभी भी उसका संपर्क रिकॉर्ड खंगालने में लगा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने एक सूची तैयार की है जिसमें 21 लोग उनके संपर्क में आए थे, जिनमें कुल 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जबकि छह लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
मुख्यालय को पत्र लिखा गया है कि जिले में एक और नए आईसीयू की जरूरत है। हमने मुख्यालय को लिखित में मांग भेज दी है।
- डॉ. सुरेंद्र नैन, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed