फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Medicinal laddus are being fed to the cows to protect them from cold, mercury lights installed in the shed

Sirsa News: ठंड से बचाने के लिए गोवंश को खिलाए जा रहे औषधि लड्डू, शेड में लगवाईं मर्करी लाइटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Medicinal laddus are being fed to the cows to protect them from cold, mercury lights installed in the shed
माखोसरानी स्थित श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला
चौपटा। क्षेत्र के लगभग प्रत्येक गांव में गोशाला बनाई गई है, ताकि गायों को खुले में न घूमना पड़े। ग्रामीणों की ओर से इन गोशालाओं की देखरेख की जाती है। कड़ाके की ठंड में गोशालाओं में व्यवस्था करने में ग्रामीण लगे हुए हैं। गायों के लिए पर्दे लगाने के साथ-साथ दलिया व औषधि लड्डू बनाकर खिलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव माखोसरानी स्थित श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला में गौसेवक लगातार गायों की सेवा करने में जुटे हुए हैं । गौशाला समिति सदस्य राजेश कासनियां ने बताया कि गोशाला में 318 गाेवंश हैं। इनकी सेवा के लिए ग्रामीण खूब सहयोग कर रहे हैं। गोशाला में गायों को ठंड से बचाने के लिए ग्रामीणों ने शालिया के दो क्विंटल औषधि लड्डू बनाए हैं। रोजाना 1 लड्डू हर गाय को खिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

गोशाला में व्यवस्था
1. गायों के लिए चार शेड बनाए हुए हैं।
2 शेड पर पर्दे लगाए हुए हैं, ताकि हवा अंदर न जाए।



3. रात के समय गर्मी पैदा करने के लिए मर्करी लाइटें लगाई गई हैं।
4 पराली और तुड़ी दोनों की व्यापक व्यवस्था की गई है। प्रशासन के जागरूक करने के बाद किसानों ने बड़े स्तर पर पराली गोशालाओं को दान की है।
विभिन्न अवसरों पर गोशालाओं में पहुंच रहे दानी सज्जन
गोशाला में ग्रामवासी बढ़चढ़ कर गायों की सेवा कर रहे हैं। बच्चों के जन्मदिन, अमावस आदि पर ग्रामीण 40 किलो दलिया, 10 किलो गुड़, 1 लीटर तेल गोशाला में भेंट करते हैं। औसतन 1 सवामणी रोजाना गोशाला में दान स्वरूप ग्रामीणों द्वारा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------------------------------गोशाला में गायों की सेवा करने के लिए ग्रामवासी मिलकर सेवा कर रहे हैं। विभिन्न अवसरों पर ग्रामीण सवामणी बनाई जा रही है। मौजूदा समय में गोशाला में पशुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। वीएलडीए नियमित रूप से जांच करते हैं। - दलीप कासनियां, गौशाला प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed