फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mechanics and traders of old auto market announced boycott of elections

Sirsa News: पुरानी ऑटो मार्केट के मिस्त्रियों और व्यापारियों ने किया चुनाव के बहिष्कार का एलान

Thu, 03 Oct 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 03 Oct 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mechanics and traders of old auto market announced boycott of elections
 ऑटो मार्केट में विरोध जताते मिस्त्री व व्यापारी ।    स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डबवाली रोड स्थित पुरानी ऑटो मार्केट के मिस्त्रियों और व्यापारियों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है। यह फैसला सरकार और नेताओं के झूठे वादों से तंग आकर लिया गया है।
मार्केट में काम करने वाले प्रिंस शर्मा, जगदीश डाबड़ा (जेडी), इंद्रजीत अरोड़ा, नतिया, सुक्खा मिस्त्री व अन्य मार्केट के लोगों ने कहा कि सरकार और नेताओं के झूठे वादों से जनता भवन रोड स्थित टू व्हीलर ऑटो मार्केट के मिस्त्री एवं व्यापारियों में रोष है। मार्केट में सेल परचेज और रिपेयर मैकेनिक मिलाकर 700 लोग काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और निवर्तमान विधायक ने दुकानें देने का वादा किया और झूठा नक्शा दिखाकर बरगलाने का काम किया है। आज तक एक भी व्यापारी को एक इंच जगह अलॉट नहीं हुई है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में मार्केट में न तो कोई स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था है, न पीने के पानी की कोई व्यवस्था है। पार्किंग से लेकर चौकीदार तक नहीं है। व्यापारियों ने एक मत होकर कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, वह मतदान नहीं करेंगे। इस अवसर पर बिन्नी मिस्त्री, ललित भारती, साहिल गिरधर, भाटिया, सोनू खरादईया, बब्बू टायर वाला, राजकुमार सोनी, मोनू सनी, अवतार मिस्त्री, हरमन आदि व्यापारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed