फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   mc, possession, road, luggage, seize

नप ने हटाया अतिक्रमण, रोड पर रखा सामान जब्त

Mon, 02 Jan 2017 11:13 PM IST
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा Updated Mon, 02 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
mc, possession, road, luggage, seize
रोड पर रखा सामान जब्त करते परिषद के कर्मी - फोटो : amarujala
अतिक्रमण की मार झेल रहे सिरसा शहर के संबंध में अमर उजाला की ओर से 24 दिसंबर को प्रकाशित की गई ‘अतिक्रमण से बिगड़ रही है सिरसा की सूरत’ खबर पर प्रशासन ने संज्ञान लिया है। नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को संयुक्त रूप से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर परिषद कर्मचारियों ने बाजारों में दुकानों के बाहर रखे सामान को अपने कब्जे में लेने लगे तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने दुकान के बाहर रखे सामान को अंदर रखना शुरू कर दिया। बाजार में पीली रेखा के बाहर जो भी वाहन खड़ा मिला ट्रैफिक पुलिस ने उसका चालान काट दिया।
विज्ञापन


ट्रैफिक थाना इंचार्ज ने दुकानदारों से कहा कि शहर की सूरत को  अतिक्रमण करके बिगाड़ने का काम न करें, शहर आपका अपना है और इसे गुलजार बनाने में ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बाजारों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। नप कर्मचारी अतिक्रमण को हटा देंगे और अधिकारी सीधा चालान काटकर हाथों में थमाएंगे और सामान जब्त कर लिया जाएगा। बाजारों में बड़े वाहन सडक़ पर दिखाई दिए तो उसका चालान काटकर ट्रैफिक पुलिस उसे क्रेन में लादकर ले जाएगी।
विज्ञापन


प्रतिदिन चलेगा अभियान
शहर को सुंदर बनाने के लिए प्रतिदिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। कई बार ऐसा होता है कि दुकानदार ट्रैफिक पुलिस और नप कर्मियों को देखकर एक बार तो दुकान के बाहर पड़ा सामान अंदर रख लेते हैं लेकिन अगले दिन वापस अतिक्रमण करके बैठ जाते हैं। अब ऐसा नहीं चलेगा। रोजाना बाजारों में जाकर स्थिति देखी जाएगी और जहां भी अतिक्रमण दिखाई दिया तुरंत कार्रवाई होगी। बाजारों में जाम की स्थिति सुधारने के लिए मुख्य डाकघर के पास पार्किंग स्थल बनाया हुआ है। अमर उजाला ने अतिक्रमण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। इसलिए ही मीडिया की भूमिका समाज कल्याण के लिए अहम मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल सोढ़ी, इंचार्ज ट्रैफिक थाना, सिरसा।

अतिक्रमण ने लगाया शहर के सौंदर्यकरण पर ग्रहण
सडक़ों के किनारे वाहन खड़े रहते हैं, साथ ही दुकानों के सामने सामान रखे जाने से अतिक्रमण की समस्या बढ़ गई है। इस स्थिति के चलते अतिक्रमण अब शहर के सौंदर्यकरण पर ग्रहण लगने जैसा हो गया है। वाहन चालक अपनी गाडिय़ां सडक़ पर ही खड़ी कर देते हैं। दुकानदार भी दुकानों के सामने सामान रखे रहते हैं। इससे कई बार जाम लगने जैसी स्थिति भी बन जाती है। शहर की कोई भी सडक़, बाजार, चौक-चौराहा ऐसा नहीं है, जहां पर अतिक्रमण न हो। शहर जब अतिक्रमण का शिकार हो तो वह कैसे गुलजार हो सकता है। सदर बाजार, रोड़ी बाजार, रानियां रोड, भादरा बाजार, हिसारियां बाजार, चांदनी चौक , बरनाला रोड, डबवाली रोड, आरएसडी ऑलोनी, जनता भवन रोड, शिव चौक, हिसार रोड, बेगू रोड, नई हाउसिंग बोर्ड, कीर्ति नगर, अजय विहार, मोहता मार्केट में दुकानों के बाहर सामान पड़ा होना आम हो चुका है। मोहता मार्केट सहित कई बाजारों में दुकान के बाहर अतिक्रमण से सड़कें संकरी हो चुकी हैं। दुकानों के सामने ही वाहन चालक भी अपने वाहनों को भी काफी समय तक खड़ा रखते हैं। इसकी वजह से हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed