फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   maud mandi blast in bhantida

मौड मंडी ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस की एसआईटी पहुंची डेरा सच्चा सौदा, चेयरपर्सन विपासना इंसा को जांच में शामिल होने के लिए दि

Wed, 15 Jan 2020 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
maud mandi blast in bhantida
बठिंडा के मौड़ मंडी बम ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा सिरसा के तीन डेरा प्रेमियों को वांटेड घोषित किया हुआ है। मौड़ मंडी बम ब्लास्ट मामले की जांच के लिए सोमवार दोपहर को पंजाब पुलिस की डीएसपी के नेतृत्व में 6 सदस्यीय टीम सिरसा पहुंची। एसआईटी ने चेयरपर्सन विपासना इंसा से डेरे में करीब आधा घंटे तक मुलाकात की। साथ ही विपासना को नोटिस जारी कर 15 जनवरी को एसआईटी बठिंडा के समक्ष जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मौड़ मंडी बम बलास्ट मामले में शामिल डेरा सच्चा सौदा में वर्कशाप के इंचार्ज गुरतेज सिंह निवासी अलीकां जिला सिरसा, अमरीक सिंह निवासी बादलगढ़ जिला संगरूर हालियां निवासी डेरा सच्चा सौदा सिरसा और अवतार सिंह निवासी भैती माजरा जिला कुरुक्षेत्र हाल निवासी डेरा सच्चा सौदा की प्रॉपर्टी को लेकर बठिंडा एसएसपी ने 10 जनवरी को सिरसा नगर परिषद से प्रॉपर्टी की जानकारी मांगी थी। हालांकि तीनों आरोपियों की नप के रिकार्ड में कोई प्रॉपर्टी नहीं मिली। तीनों आरोपियों को तलवंडी साबो की अदालत ने 19 अक्टूबर 2018 को भगौड़ा घोषित किया था। तीनों आरोपियों की बठिंडा पुलिस ने पहले तस्वीरें भी जारी की है।
विज्ञापन

ये था मामला
पंजाब में विधानसभा चुनावों में 31 जनवरी 2017 को तलवंडी साबो हलके में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार और डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के समधी हरमंदर सिंह जस्सी की मौड़ मंडी में हुई चुनावी रैली में बम ब्लास्ट किया गया था। इस ब्लास्ट में पांच मासूम बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई थी। पंजाब सरकार ने इसके लिए एसआईटी का गठन किया हुआ है। इसमें तीन डेरा प्रेमियों की संलिप्ता सामने आई थी। ब्लास्ट में एक कार प्रयोग की गई थी जो डेरा सच्चा सौदा सिरसा की वर्कशाप में मॉडिफाई की गई थी। अवतार सिंह इलेक्ट्रिशयन था, जिसने कार में बैटरियां फिट की थी। ब्लॉस्ट में प्रयुक्त बैटरियां भी सिरसा से ही खरीदी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त आरोपी पंजाब पुलिस के तीन वांटेड हैं। एसआईटी सिरसा आई थी। जांच के लिए किसी को बुलाया जा सकता है। लेकिन यदि किसी वांटेड आरोपी को पकड़ा जाता तो हमें जानकारी दी जाती।
अरुण नेहरा, एसपी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed