{"_id":"650499f1166bd050dd04afa6","slug":"matters-of-municipal-council-electricity-corporation-and-public-health-department-will-be-raised-in-janata-darbar-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-6193-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जनता दरबार में उठेंगे नगर परिषद, बिजली निगम और जन स्वास्थ्य विभाग के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जनता दरबार में उठेंगे नगर परिषद, बिजली निगम और जन स्वास्थ्य विभाग के मामले
Fri, 15 Sep 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। जनता भवन के मैदान में मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को शाम 6 से 10 बजे तक जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जिले की जनता से रूबरू होंगे। जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पर नजर जमाए हुए है। जनता दरबार में नागरिक नगर परिषद, बिजली निगम और जनस्वास्थ्य विभाग से संबंधित अपनी समस्याएं रख सकते हैं।
मुख्यमंत्री जिन सड़कों से गुजरेंगे उनके गड्ढे भरने व लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य पीडब्ल्यूडी और नगर परिषद ने तेजी से शुरू कर दिया है। हालांकि दिन भर बादलों की आंख मिचौली ने बारिश की संभावना को प्रबल कर दिया। ऐसे में बारिश की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन भी अलग व्यवस्था को लेकर विचार कर रहा है। एएसपी दीप्ति गर्ग ने जनता भवन में जाकर जनसंवाद की सुरक्षा व्यवस्था को जांचा और शहर थाना प्रभारी को जरूरी निर्देश दिए। हालांकि प्रशासन ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए धारा 144 लगा दी है। वहीं एसपी विक्रांत भूषण व एडीसी ने पुलिस लाइन में हैलीपेड का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार जनता भवन के मैदान में 500 से 700 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। कुर्सियां कम होने की स्थिति में एक हजार के आसपास लोग आ सकते है। जनता भवन में स्टेज बनाया जा रहा है। वहीं शहीद भगत सिंह स्टेडियम के बाहर भी स्टेज बनाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। बरनाला रोड के सौंदर्यीकरण का कार्य दिन भर चलता रहा। स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने, खंबों पर लगी केबल व अन्य तारों को हटाने का काम किया गया। वहीं दूसरी ओर से सड़क के दोनों ओर झाड़ियों की सफाई का कार्य करवाया गया।
विज्ञापन
-- -
जनसंवाद में यह मुद्दे उठने की उम्मीद
शहरी क्षेत्र
- शहर के बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था।
- मेडिकल कॉलेज का नाम बाबा सरसाई नाथ के नाम पर रखे जाने की मांग।
- शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त करवाने की मांग।
- ऑटो मार्किट की दुकानों की रजिस्ट्री व ट्रांसफर शुरू करवाने की मांग। 200 से 500 दुकानों के मालिक इस कारण प्रभावित हैं।
- शहर की सफाई व्यवस्था के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- शहर की सड़कों के मानसून के बाद गड्ढों के कारण बुरे हालात हैं।
- स्ट्रीट लाइट का मुद्दा।
- शहर की वार्डबंदी में एससी वोटर की संख्या घटाए जाने की मांग पार्षद रख सकते हैं।
- सीवरेज ब्लॉक के कारण नागरिकों को आने वाली समस्या।
-- --
ग्रामीण क्षेत्र
- गुलाबी सुंडी के कारण खराब हुई फसलों की गिरदावरी करवाने की मांग।
- धिंगतानियां -मंगाला में खरीफ चैनल बनाए जाने की मांग।
- डिंग मंडी में नया वाटर वकर्स बनाए जाने की मांग।
- डिंग मंडी में रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग।
- बिजली के बिल ज्यादा आने संबंधी शिकायत।
- खेतों के रास्ते पक्के करवाने संबंधी शिकायत।
-- --
नेता अधूरी परियोजनाओं को पूरा करवाने की रखेंगे मांग
मुख्यमंत्री की घोषणाओं के बाद भी कई प्रोजेक्ट पेंडिंग पड़े हैं। 90 प्रतिशत प्रोजेक्ट मुख्यालय में उच्चाधिकारियों के पास धूल फांक रहे हैं। इन कार्यों को जहां अभी तक पूर्ण हो जाना था। इनकी फाइल एक विभाग से दूसरे विभाग में चक्कर काट रहे है। हालांकि मुख्यमंत्री की कुछ घोषणाओं को शुरू किया जा चुका है। अधिकतर घोषणाएं मुख्यालय में अटकी पड़ी हैं। ऐसे में उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के शहर आगमन पर भाजपा नेता इन विकास कार्यों की सूची सौंपेंगे, ताकि चुनाव से पहले इन कार्यों को पूरा किया जा सके। जिससे जनता के बीच अपनी पकड़ को मजबूत कर सके।