फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mastu was first and Karna was second in 400 meter race.

Sirsa News: 400 मीटर रेस में मस्तू प्रथम और कर्ण रहा द्वितीय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mastu was first and Karna was second in 400 meter race.
सिरसा। शाह सतनाम बॉयज कॉलेज में मंगलवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ में कॉलेज के छह हाउस हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन 400 मीटर दौड़ हुई। जिसमें स्पोर्ट्स स्ट्राइकर्स के मस्तू प्रथम, कर्ण द्वितीय और बीए बलास्टर्स से संदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शाह सतनाम रिसर्च व डेवलपमेंट फाउंडेशन से कर्नल निर्मल सिंह तूर व कॉलेज एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. शशि भूषण आनंद ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि का तिलक लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि को सभी हाउस ने मार्च पास्ट करते हुए सलामी दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने कहा कि खेल मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमें स्वस्थ रखने, दिमाग की क्षमता को विकसित करने, सामरिकता का अभ्यास करने और टीमवर्क करने का अवसर प्रदान करता है। शाह सतनाम शिक्षण संस्थानों में खिलाड़ियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाई है। मुख्य अतिथि कर्नल निर्मल सिंह तूर ने कहा कि खेल का तात्पर्य शारीरिक गतिविधि और कौशल से जुड़ी गतिविधियों से है। खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग हैं और जीवन के सभी क्षेत्रों में खेलों का बहुत महत्व है। इसके अलावा खेल व्यक्ति के चरित्र और व्यक्तित्व के निर्माण में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
तीन दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट के पहले दिन 400 मीटर दौड़ हुई। जिसमें स्पोर्ट्स स्ट्राइकर्स से मस्तू प्रथम, कर्ण द्वितीय व बीए बलास्टर्स से संदीप तृतीय स्थान पर रहे। हाई जंप में मास मास्टर्स से भूपिंदर प्रथम, बीए ब्लास्टर्स से कर्मजीत द्वितीय व स्पोर्ट्स स्ट्राइकर्स से विशाल तृतीय स्थान पर रहे। शॉटपुट में मास मास्टर्स से हितेश प्रथम, स्पोर्ट्स स्ट्राइकर्स से रमन द्वितीय व मोहित तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में स्पोर्ट्स स्ट्राइकर्स से प्रदीप प्रथम, मोहर सिंह द्वितीय व मास मास्टर्स से भूपिंदर विशाल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed