फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Masked miscreants snatched mobile from woman going to take child from tuition

बच्चे को ट्यूशन से लेने जा रही महिला से नकाबपोश बदमाशों ने छीना मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Masked miscreants snatched mobile from woman going to take child from tuition
सिरसा। बच्चे को ट्यूशन से लेने जा रही मंडी डबवाली के वार्ड नंबर 17 निवासी महिला से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। महिला ने काफी शोर मचाया, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए। पुलिस को दी शिकायत में रिशु सोनी ने बताया कि शाम को वह अपने बच्चे को ट्यूशन से लेने जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने झपट्टी मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। जब उसने शोर मचाया तो बदमाश बाइक को तेज रफ्तार से दौड़ा ले गए। उसने किसी तरह परिजनों व पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed