फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Masked absconding snatched old woman's earrings

Sirsa News: वृद्ध महिला की बालियां छीन नकाबपोश फरार

Sat, 26 Aug 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 26 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Masked absconding snatched old woman's earrings
सीसीटीवी कैमरे में कैद दोनों नकाबपोश बदमाश। 
गोरीवाला। उप तहसील गोरीवाला में कपड़ों की सिलाई करवाने गई वृद्ध महिला के कानों की बालियां छीन दो नकाबपोश युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर नकाबपोश युवकों को ढूंढने के प्रयास में जुटी लग गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव गोरीवाला की 75 वर्षीय वृद्ध महिला ज्ञानो देवी कपड़ों की सिलाई करवाने के लिए पैदल ही टेलर की दुकान पर जा रही थी। इसी दौरान प्लेटिना बाइक पर सवार होकर दो नकाबपोश युवक वृद्ध महिला के साथ हाथापाई करने लगे। वृद्ध महिला के दोनों कानों की बालियां छीन कर फरार हो गए। वृद्ध महिला ने अपने आप को संभालते हुए शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। उन्होंने नकाबपोश युवकों को पकड़ने का प्रयास भी किया। लेकिन नकाबपोश युवक भागने में सफल रहे। वही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने वृद्ध महिला से जानकारी जुटाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर नकाबपोशों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed