फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in live-in-relationship dispute in Dabwali of Sirsa

Sirsa: डबवाली में लिव-इन-रिलेशनशिप विवाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति ने भतीजे पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 15 Jun 2025 12:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 15 Jun 2025 12:03 PM IST
सार

जगदीप के अनुसार, एक साल पहले हरप्रीत कौर अपने भतीजे हर्षप्रीत के साथ भाग गई थी और दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। करीब एक महीने पहले परिजनों ने हरप्रीत को ढूंढकर वापस लाया।

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in live-in-relationship dispute in Dabwali of Sirsa
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

डबवाली के वार्ड नंबर 1, अमृतसरियां वाली गली में शनिवार शाम 27 वर्षीय विवाहिता हरप्रीत कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति जगदीप सिंह ने अपनी पत्नी की हत्या का आरोप अपने 24 वर्षीय भतीजे हर्षप्रीत उर्फ भोलू पर लगाया है। इस मामले का आधार लिव-इन-रिलेशनशिप से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। डबवाली शहर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


जगदीप सिंह, जो पेशे से टेलर मास्टर है, ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम करीब 7:15 बजे दुकान बंद कर घर लौटा। घर पहुंचने पर उसने पत्नी हरप्रीत कौर को बेसुध हालत में पाया। आसपास के लोग जमा थे। उसे तुरंत डबवाली के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जगदीप ने बताया कि पत्नी के गले पर निशान थे। उनके 8 वर्षीय बेटे ने दावा किया कि उसका भतीजा हर्षप्रीत उर्फ भोलू घर पर आया था।
विज्ञापन


जगदीप के अनुसार, एक साल पहले हरप्रीत कौर अपने भतीजे हर्षप्रीत के साथ भाग गई थी और दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। करीब एक महीने पहले परिजनों ने हरप्रीत को ढूंढकर वापस लाया। पंचायत में समझौता हुआ और वह पति के साथ रहने लगी। जगदीप ने आरोप लगाया कि हर्षप्रीत हरप्रीत को फिर से अपने साथ ले जाना चाहता था और इसी विवाद में उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना शहर प्रभारी शैलेंद्र कुमार और गोल बाजार चौकी प्रभारी विजय कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed