फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Managers with the winning players of the World Youth Swat Championship in Tashkent.

Sirsa News: वरुण ने 48 किग्रा वर्ग में जीते दो मुकाबले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Managers with the winning players of the World Youth Swat Championship in Tashkent.
ताशकंद में विश्व युवा स्वात चैंपियन​शिप के विजेता ​खिलाड़ियों के साथ प्रबंधक।
डबवाली। भारतीय राष्ट्रीय स्वात टीम ने 23 से 27 जुलाई तक ताशकंद, उज्बेकिस्तान में आयोजित विश्व युवा चैंपियनशिप (15-17 वर्ष) और स्वात विश्व कप 2025 में सराहनीय प्रदर्शन किया। इस चैंपियनशिप में डबवाली से भी स्वात खिलाड़ियों ने भाग लेकर नाम रोशन किया। स्वात एसोसिएशन की राष्ट्रीय सचिव डबवाली की खेल कोच परमजीत कौर हैं।
विज्ञापन




परमजीत कौर ने बताया कि स्वात विश्व कप के मुकाबलों में वरुण वालिया ने 48 किग्रा वर्ग में बहादुरी से मुकाबला किया, लगातार दो मुकाबले जीते और सेमीफाइनल तक पहुंचकर अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। स्वीटी कुमारी ने 56 किग्रा वर्ग में तुर्की की एक खिलाड़ी को हराकर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


यश राज ने 80 किग्रा वर्ग में रजत पदक और प्रियम कर्ण ने 48 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अंतररराष्ट्रीय स्वात खेल में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को और मजबूत किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के अलावा, आधिकारिक रेफरी और निर्णायक क्षेत्र में भी डबवाली के दो खिलाड़ियों ने विशिष्टता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबवाली की स्वात खिलाड़ी सोनू रानी और नवजोत बरजोत ने अंतरराष्ट्रीय रेफरी और निर्णायक परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होकर 110 में से 110 अंक प्राप्त किए, जो इस खेल की तकनीकी और आधिकारिक क्षमताओं को दर्शाने के लिए काफी है। उन्होंने बताया चैंपियनशिप के अंतिम दिन मुख्य कोच राहुल श्रीवास्तव ने अंतरराष्ट्रीय स्वात महासंघ के अधिकारियों के साथ एशिया और भारत में स्वात के विकास के लिए सहयोगात्मक पहल पर चर्चा की।


इसमें रणनीतिक साझेदारी, युवा जुड़ाव और भविष्य में आयोजनों की मेजबानी के अवसरों पर जोर दिया गया। इस चैंपियनशिप ने भारत की एथलेटिक क्षमता को बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed