फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Man Commits Suicide in village Munnwali of sirsa

सिरसा: पेड़ पर फंदे से झूला बुजुर्ग, बेटे ने परिवार के सदस्यों पर लगाया परेशान करने का आरोप 

Wed, 11 May 2022 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 May 2022 12:47 PM IST
सार

मृतक के बेटे विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि उसके पिता को परिवार के ही कई सदस्य लंबे समय से परेशान कर रहे थे। आरोप है कि जमीन जायदाद को लेकर उनका भाइयों से आपसी मतभेद चल रहा था।

विज्ञापन
Man Commits Suicide in village Munnwali of sirsa
आत्महत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

सिरसा के डबवाली में गांव मुन्नवाली स्थित जलघर के पीछे खड़े पेड़ से फंदा लगाकर एक व्यक्ति ने जीवन लीला समाप्त कर ली है। मामले की सूचना मिलने के बाद डबवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। वहीं मृतक के बेटे ने परिवार के ही सदस्यों पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। मृतक की पहचान गांव मुन्नवाली निवासी 66 वर्षीय लाल चंद पुत्र इंदराज के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतक के बेटे विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि उसके पिता को परिवार के ही कई सदस्य लंबे समय से परेशान कर रहे थे। आरोप है कि जमीन जायदाद को लेकर उनका भाइयों से आपसी मतभेद चल रहा था। जिससे परेशान होकर उसका पिता रात को ही घर से चला गया था। सुबह उन्हें पिता द्वारा जलघर में खड़े पेड़ के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे तो उसके पिता ने गले में फंदा लगा रखा जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हालांकि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जिसके बाद सीए ए क्राइम के प्रभारी डॉ. अजमेर सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed