फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Man arrested with misdeed case

Sirsa Crime: कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर महिला का बनाया अश्लील वीडियो, फिर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Aug 2025 05:59 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी सिरसा Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 13 Aug 2025 05:59 PM IST
सार

महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Man arrested with misdeed case
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोहन लाल निवासी गांव रामपुरा ढिल्लो जिला सिरसा का रहने वाला है। चौपटा थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने 21 जुलाई 2025 को आत्महत्या करने के इरादे से चूहे मारने की दवा खा ली थी। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। महिला की हालत में सुधार होने पर पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। 
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि सोहन लाल का उसके घर पर आना-जाना था। डेढ़ साल पहले सोहन लाल ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर दे दी। इसके बाद सोहन लाल ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में उसने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सोहन लाल उसे ब्लैकमेल कर 3.50 लाख रुपये, सोने-चांदी के आभूषण व एक मोबाइल फोन ले चुका है। हाल ही में आरोपी ने गाड़ी खरीदने के लिए उससे 3.50 लाख रुपये की मांग की और धमकियां दीं। मानसिक रूप से परेशान होकर उसने चूहे मारने की दवा खा ली, जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सोहन लाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी सोहन लाल ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल कर बताया कि उसने हड़पे गए रुपये, सोने-चांदी के जेवर व मोबाइल फोन अपनी बुआ रोशनी देवी के घर छिपाकर रखा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed