फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Magghar Singh, who was associated with INLD for 34 years, also left the party and joined Congress.

Sirsa News: 34 साल से इनेलो से जुड़े मग्घर सिंह ने भी छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुए शामिल

Sun, 08 Sep 2024 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 08 Sep 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Magghar Singh, who was associated with INLD for 34 years, also left the party and joined Congress.
कांग्रेस पार्टी में शामिल होते हुए मग्घर सिंह।
कालांवाली(सिरसा)। इनेलो के वरिष्ठ नेता मग्घर सिंह करीब 34 साल इनेलो में सेवा देने के बाद पार्टी छोड़ गए। पार्टी छोड़ने के बाद मग्घर सिंह दिल्ली में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और विधायक शीशपाल केहरवाला के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इस दौरान शहर कालांवाली के इनेलो के युवा अध्यक्ष पंकज गोयल पोपी भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मग्घर सिंह हलका कालांवाली से इनेलो से चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन इनेलो ने वरिष्ठ नेता बुध सिंह के बेटे मास्टर गुरतेज सिंह को उम्मीदवार बना दिया है। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मग्घर सिंह ने पार्टी को अलविदा कह दिया और कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed