फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Made people aware about drug abuse

Sirsa News: पुलिस ने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया

Mon, 17 Jun 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 17 Jun 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Made people aware about drug abuse
सिरसा। जिले में नशे की प्रवृति को दूर करने के लिए रविवार को जिला पुलिस ने जिले के सभी हलकों के गांवों में जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। पुलिस की टीमों ने ऐलनाबाद, सिरसा शहर, बडागुढ़ा और रोड़ी क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर आम जन एवं युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
विज्ञापन

शहर की चतरगढ़पट्टी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे डीएसपी सुभाषचंद्र ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है और इस चुनौती से निपटने के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आकर सामूहिक प्रयास करना होगा ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जा सके। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद की गतिविधियों में अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने मां-बाप और इलाके का नाम रोशन करें। बडागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुरिया नियामत खां में आयोजित कार्यक्रम में बडागुढ़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जेजे कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
विज्ञापन

ऐलनाबाद शहर के पंचमुखी चौक, नोहर रोड पर पहुंचे थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने उपस्थित लोगों से कहा कि जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पूर्ण सहयोग करें ताकि इस अभियान को सफलता के शिखर तक ले जाया जा सके। इसी मुहिम के तहत शहर थाना सिरसा तथा सिविल लाइन थाना की पुलिस टीमों ने जेजे कॉलोनी बस स्टैंड, कीर्तिनगर क्षेत्र में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। नशा बेचने वालों की सूचना देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed