{"_id":"6306619a5d7a8d1efe0d19ce","slug":"lumpy-49-animals-died-vaccination-will-be-smooth-after-reaching-1-57-lakh-vaccine-sirsa-news-hsr640039047","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपी : 49 पशुओं की मौत, 1.57 लाख वैक्सीन पहुंचने पर सुचारु होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपी : 49 पशुओं की मौत, 1.57 लाख वैक्सीन पहुंचने पर सुचारु होगा टीकाकरण
विज्ञापन
लघु सचिवालय परिसर में लंपी से संक्रमित नंदी। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में 24 घंटे के दौरान 49 पशुओं की लंपी वायरस से मौत हो गई, जबकि 224 नये केस सामने आए हैं। बुधवार रात को वैक्सीन की नई खेप मिलेगी। इसके बाद वीरवार से अभियान चलाया जाएगा। पशुपालन विभाग को इस बार 1 लाख 57 हजार 200 डोज अलॉट हुई है, जो वीरवार से विभिन्न खंडों में वितरित की जाएगी। यह वैक्सीन दो लाख 35 हजार 362 पशुओं को दी जा सकेगी।
जिले में इस समय गायों की संख्या 2 लाख 35 हजार 362 है और 2 लाख 50 हजार 691 भैंस हैं। हालांकि जो वैक्सीन विभाग को मिली है, उससे 2 लाख 40 हजार पशुओं को दी जा सकती है। जिले में अब तक 25300 पशुओं का वैक्सीनेशन किया जा चुका है तो वहीं 20 हजार निजी तौर पर वैक्सीन दी जा चुकी है। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से बीडीपीओ को गांव स्तर पर गोशालाओं व विभिन्न स्थानों पर फॉगिंग करवाने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके अलावा नगर परिषद के अधिकारियों से पशुपालन विभाग की बातचीत की। इसमें शुक्रवार को बेसहारा पशुओं को पकड़कर निश्चित स्थान पर एकत्रित कर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें पशुपालन विभाग ने आमजन का सहयोग भी मांगा है। वहीं लोगों को लंपी वायरस से संक्रमित पशुओं की सूचना देने के लिए भी आग्रह किया गया है।
संक्रमण की स्थिति
लंपी से अब तक 6510 पशु संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 4742 पशु स्वस्थ हो गए हैं। इस बीमारी की वजह से 266 पशुओं की मौत हुई है। बुधवार को 24 घंटे के दौरान संक्रमण से 49 पशुओं की मौत हुई और 224 नए पशु संक्रमित मिले हैं। जिले में 1768 लंपी के मामले अभी भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
वर्जन
रात को वैक्सीन पहुंच जाएगी और हमारे पास जरूरत से ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध रहेगी। लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं, बल्कि आम जन का इस अभियान में सहयोग की आवश्यकता है। संक्रमित पशुुओं की सूचना देने के साथ-साथ बेसहारा पशुओं को वैक्सीन लगाने में आम जनता प्रशासन का सहयोग करे हमारा यही आग्रह है। - डॉ. विद्यासागर, उप निदेशक, पशुपालन विभाग।