फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Looted Rs 44370 from a salesman at gunpoint, the crook pointed the pistol and said - give me the money, otherwise I will shoot you.

Sirsa News: पिस्तौल के बल पर सेल्समैन से 44370 रुपये लूटे, बदमाश ने पिस्तौल तानकर कहा- रुपयों का गल्ला दे दो, नहीं तो गोली मार दूंगा

Sun, 13 Oct 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 13 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Looted Rs 44370 from a salesman at gunpoint, the crook pointed the pistol and said - give me the money, otherwise I will shoot you.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। गांव मटदादू में शनिवार रात को नकाबपोश तीन बदमाशों ने शराब ठेके पर सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर 44370 रुपये व शराब की बोतलें लूट लीं। डबवाली सदर थाना पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूटपाट का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में झारखंड के जिला चतरा निवासी नीतीश कुमार ने बताया कि वह 2018 से प्रदेश में अलग-अलग जगह पर शराब ठेकों पर सेल्समैन की नौकरी करता है। वह करीब एक महीने से डबवाली के गांव मटदादू में शराब ठेके पर नौकरी कर रहा है। उसने बताया कि शनिवार रात करीब सवा 8 बजे बाइक पर तीन युवक ठेके पर आए। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। इनमें से एक युवक के हाथ में पिस्तौल था। अन्य दो युवक के पास गंडासी व कापा था। इनमें से एक लड़के ने पिस्तौल तानकर कहा कि रुपयों का गल्ला दे, नहीं तो गोली मार दूंगा। उसने भय के मारे उनको रुपयों से भरा गल्ला दे दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने वहीं पर गल्ले में से रुपये निकाल लिए। इसके बाद फिर हाथ में पिस्तौल लिए हुए लड़के ने उसे कहा कि एक बोतल शराब की और दे दे तो उसने डर के मारे एक बोतल शराब उनको दे दी। तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर खुइयां गांव की ओर भाग गए। इसके
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद इसकी जानकारी ठेका मालिक को दी।
जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि सेल्समैन की शिकायत पर लूटपाट का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed