फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Looted car and cash by putting pistol on driver's temple

Sirsa News: चालक की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर कार और नकदी लूटी

Sun, 23 Jul 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 23 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Looted car and cash by putting pistol on driver's temple
पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी की फुटेज में गाड़ी में सवार होते लुटेरे।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ओढां। चंडीगढ़ से किराये पर कार लेकर आए तीन युवकों ने ओढ़ां के पास चालक को लूट लिया। युवक चालक की कनपटी पर पिस्तौल तानकर कार व चार हजार रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। ओढ़ां पुलिस पंजाब के जिला फिरोजपुर निवासी पीड़ित कार चालक जितेंद्र सिंह की शिकायत पर केस दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

फिरोजपुर (पंजाब) निवासी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि वह चंडीगढ़ में अपनी गाड़ी किराये पर चलाता है। 22 जुलाई की शाम चार बजे वह चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास खड़ा था। उसी समय तीन तीन लड़के आए। इन्होंने सिरसा के ओढां में गाड़ी ले जाने के लिए छह हजार रुपये में बात तय कर ली। इसके बाद चंडीगढ़ से उन तीनों लड़कों को लेकर वह ओढां की तरफ चल पड़ा। रात को करीब 10 बजे जब घुकांवाली रोड पर पहुंचे, तो एक लड़के ने उल्टी आने की बात कहकर कार रुकवाई। वह नीचे उतरा और उसके साथी भी पीछे-पीछेे उतर गए। वह गाड़ी बंद करके ड्राइवर सीट पर बैठा था। इसी दौरान लड़के ने उसके पास आकर कार की चाबी निकाल ली। दूसरे लड़के ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा कर कार से नीचे उतार दिया और जेब से 4000 रुपये निकाल लिए। इसके बाद तीनों उसकी कार व नकदी लूटकर फरार हो गए। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। इस घटना के बाद पुलिस ओढां में विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस ने उस पेट्रोल पंप की भी फुटेज जुटाई है जहां रास्ते में चालक ने गाड़ी में तेल डलवाया था। फुटेज में तीनों युवकों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने जितेन्द्र की शिकायत पर तीनों युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed