फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   loote from petrol pump attendants at gunpoint in Sirsa, 12 liters of petrol was also poured

Sirsa: पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप कारिंदों से 23 हजार की लूट; 12 लीटर पेट्रोल भी डलवाया, बाथरूम में किया बंद

Wed, 25 Oct 2023 01:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 25 Oct 2023 01:18 PM IST
सार

सिरसा में अलसुबह पांच बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इनके पास दो मोटरसाइकिल थे। उक्त बदमाशों ने सेल्समैन को जगाया और पहले 12 लीटर पेट्रोल भरवा लिया। इसके पश्चात उक्त बदमाशों ने उन पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी देकर उनके पास से 23 हजार 600 रुपये की लूट कर दी।

विज्ञापन
loote from petrol pump attendants at gunpoint in Sirsa, 12 liters of petrol was also poured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिरसा में त्योहारी सीजन के साथ ही जिले में लूटपाट और छीना झपटी की वारदात बढ़ रही है। बीते दिन मंगलवार को भी गांव धिंगतानियां के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर पांच बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने पंप से 12 लीटर पेट्रोल भरवाया और बाद में कारिंदो पर पिस्तौल तान दी। बदमाशों ने कारिंदों से 23 हजार की नकदी लूटने के बाद उन्हें बाथरूम में भी बंद कर दिया। वहीं पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस अब खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
पुलिस को दी शिकायत में कुलवंत कुमार पुत्र ख्यालीराम निवासी माधोसिंघाना ने बताया कि उसका महादेव महालक्ष्मी एचपीसीएल के नाम से जमाल रोड गांव धिंगतानियां से थोड़ा आगे पेट्रोल पंप है। उसने पंप पर दो सेल्समैन नरेश कुमार पुत्र धर्मवीर व नरेश कुमार पुत्र प्रभु राम निवासी निर्माण को रखा हुआ है। बीती 23 अक्तूबर शाम छह बजे वह अपने घर माधोसिंघाना में चला गया। जिसके पश्चात दोनों सेल्समैन रात साढ़े 10 बजे पेट्रोल पंप को मंगल कर कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन


24 अक्तूबर अलसुबह पांच बदमाश उनके पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इनके पास दो मोटरसाइकिल थे। उक्त बदमाशों ने सेल्समैन को जगाया और पहले 12 लीटर पेट्रोल भरवा लिया। इसके पश्चात उक्त बदमाशों ने उन पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी देकर उनके पास से 23 हजार 600 रुपये की लूट कर दी। उक्त बदमाशों ने दोनों कर्मचारियों को बाथरूम में बंद कर दिया और वहां से फरार हो गए। जिसके बाद वह मंगलवार को सुबह पेट्रोल पंप पर आया तो उन्हें घटना का पता चला। जिसके बाद अब उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed